Stock Market Crash: सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 के नीचे, जानें आज की गिरावट की 4 बड़ी वजहें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Why Stock Market Crash Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है
  • ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते टेंशन की वजह से स्टॉक लुढ़क गया
Stock Market Crash

Why Stock Market Crash Today: आज 13 जुलाई को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1 प्रतिशत तक टूट गए। वैश्विक स्तर पर छाई अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आदि कारण शेयर बाजार के टूटने की बड़ी वजहे हैं। बता दें, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को सेंसेक्स 700 से अधिक अंक या फिर करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76857 अंक पर आ गया था। वहीं, निफ्टी 200 से अधिक अंक गिरावट या फिर 1 प्रतिशत से अधिक टूटने के बाद यह 24000 रुपये के नीचे लुढ़क गया।

निवेशकों को हुआ करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

मिडकैप और स्मॉल कैप सेगमेंट में भी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 इंडेक्स में भी आज सोमवार को 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 481.75 लाख करोड़ रुपये से गिरकर 480 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। निवेशकों को करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

आज सोमवार को बैंक निफ्टी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो में 1 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है।

शेयर बाजारों में आज गिरावट की वजह क्या है

1- अमेरिका और ईरान में बढ़ता टेंशन

पिछले कुछ दिनों के दौरान ईरान और अमेरिका के बीच बड़ी संख्या में एक दूसरे के ऊपर मिसाइलें दागी गई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेहरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करवा दिया है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को बताया था कि उन्हें में सप्ताह में तीसरे राउंड की स्ट्राइक ईरान पर की है।

2- कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

ईरान-अमेरिका तनाव का असर क्रूड ऑयल पर भी साफ दिख रहा है। क्रूड ऑयल का रेट 4 प्रतिशत की उछाल के साथ सोमवार को 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का बुरा असर भारतीय शेयर बाजारों पर साफ पड़ता है।

3- इंडिया VIX में 10 प्रतिशत की तेजी

Volatility index India VIX में आज 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह मार्केट में अनिश्चितता को दर्शाता है। 7 जुलाई को यह इंडेक्स 5 महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था।

4- यूएस डॉलर में उछाल

डॉलर इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 10 ईयर बॉन्ड यील्ड बढ़कर 4.58 प्रतिशत पहुंच गया। ब्याज दरों में बढ़ोतरी अगर होती है तो यूएस डॉलर और बॉन्ड यील्ड का सेंटीमेंट मजबूत होगा। इससे एफपीआई भारत जैसे बाजारों से दूरी बनाते हुए नजर आएंगे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।