1 पर 5 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट में कर दिया बदलाव, चेक करें नई तारीख

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • V-Marc India Limited ने बोनस शेयर के लिए तय रिकॉर्ड डेट में बदलाव कर दिया है
  • कंपनी ने पहले जो रिकॉर्ड डेट तय किया था वो आज है
V-Marc India Limited changed record date for bonus issue

Bonus Share: बोनस शेयर का चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। V-Marc India Limited की तरफ से निवेशकों को 1 पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से जो रिकॉर्ड डेट पहले तय की गई थी वो आज होती। लेकिन बीते दिनों कंपनी ने रिकॉर्ड डेट में बदलाव कर दिया था। अब बोनस शेयर के लिए तय रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है। यानी निवेशकों के पास अभी बोनस शेयर का लाभ उठाने का मौका है। बता दें, इस कंपनी में शेयर बाजार केद दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का भी निवेश है। उनकी हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से अधिक है।

अब कब है रिकॉर्ड डेट? (V-Marc India Limited Share Price)

कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने तारीख 7 जुलाई 2026 दिन मंगलवार तय किया है। यानी अब मंगलवार को जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का फायदा होगा।

Stock Market Today: बोनस शेयर की चाहत रखने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है।

बीते एक हफ्ते में मुनाफावसूली का हुआ शिकार (V-Marc India Limited Stock Performance)

गुरुवार को स्टॉक मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक 2.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद एनएसई में 1560.30 रुपये के स्तर पर था। बीते एक हफ्ते में स्टॉक की कीमतों में 1.93 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान यह स्टॉक मुनाफावसूली का शिकार हो गया है।

महज 7 महीने में किया पैसा दोगुना (V-Marc India share return)

हालिया गिरावट के बाद भी कंपनी का शेयर 1 महीने में 7.62 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, 2026 में V-Marc India Limited के शेयरों का दाम 129 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। एक साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 290 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, तीन साल में स्टॉक का दाम 1843 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 4728 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

किसके पास कितनी हिस्सेदारी

Trendlyne के डाटा के अनुसार कंपनी के प्रमोटर्स के पास यह स्टॉक 64.90 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 35.1 प्रतिशत है। कंपनी में आशीष कचोलिया के पास 2.7 प्रतिशत है। बता दें, एफआईआई और म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी का कोई हिस्सा नहीं है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।