2 रुपये का शेयर पहुंचा है 100 रुपये के पार, विजय केडिया ने खरीद डाले इस सोलर कंपनी के और शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 2 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं
  • दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने इस सोलर कंपनी के और शेयर खरीदे हैं
  • केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 3.4 लाख से ज्यादा शेयर और खरीदे हैं
Vijay Kedia

दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर अपना दांव बढ़ाया है। केडिया ने चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में सोलर कंपनी के और शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर गुरुवार को BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 102.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर 2 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में यह तूफानी तेजी 6 साल में आई है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम सोलर सेल और पीवी मॉड्यूल्स बनाती है।

केडिया ने और खरीद डाले 3.4 लाख से ज्यादा शेयर
विजय केडिया (Vijay Kedia) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के 3.4 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। केडिया के पास अब इस सोलर कंपनी के टोटल 47.85 लाख से अधिक शेयर हो गए हैं। 30 जून 2026 तक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, वेबसोल एनर्जी सिस्टम में विजय केडिया की हिस्सेदारी बढ़कर 1.1 पर्सेंट पहुंच गई है। फिलहाल, यह पता नहीं लग सका है कि केडिया ने किस दाम पर और किस तारीख को कंपनी के शेयर खरीदे हैं। कंपनी के शेयरों के पिछले क्लोजिंग प्राइस के आधार पर वेबसोल एनर्जी सिस्टम में विजय केडिया की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 47 करोड़ रुपये है।

2 रुपये से 100 रुपये के पार पहुंचे सोलर कंपनी के शेयर
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के शेयर 6 साल में 2 रुपये से बढ़कर 100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर 17 जुलाई 2020 को 2 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 16 जुलाई 2026 को 102.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 1325 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में सोलर कंपनी के शेयर 1091 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2023 को 8.49 रुपये पर थे। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 16 जुलाई 2026 को 102.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 2 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 85 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 157.12 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 50.39 रुपये है।

10 टुकड़ों में बंट चुका है कंपनी के शेयर
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2025 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। सोलर कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2009 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।