686 गुना सब्सक्रिप्शन, 70 रुपये GMP, इस IPO पर आपका है दांव?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग आईपीओ (Vans Electroengineerings IPO) को 686 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है
  • कंपनी के आईपीओ की ग्रे मार्केट में अच्छी स्थिति है
  • इस समय जीएमपी 70 रुपये है

Vans Electroengineerings IPO GMP Today check
Vans Electroengineerings IPO को 686 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।

वंस इलेक्ट्रोइंजीनियरिंग आईपीओ (Vans Electroengineerings IPO) ग्रे मार्केट में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। अब आईपीओ की लिस्टिंग पर सबकी निगाह है। तीन दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को 628 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 686 गुना सब्सक्राइब किया गया। वहीं, क्यूआईबी में 281 गुना बोलियां प्राप्त हुई हैं। एनआईआई की बात करें तो आईपीओ को 1031 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। यह आईपीओ आईपीओ 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुला हुआ था। बता दें, अब शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर और लिस्टिंग 7 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 9.49 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर इनवेस्टर्स के लिए आईपीओ 28 सितंबर को खुला था।

118 रुपये का प्राइस बैंड (Vans Electroengineerings IPO price band)

इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 118 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया था। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा है। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 283200 रुपये का करना पड़ा है।

कंपनी के आईपीओ का साइज 33.98 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 28.80 लाख फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। बता दें, यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेचने जा रहे हैं।

कितना है जीएमपी? (Vans Electroengineerings IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 70 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 59 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। 30 सितंबर की तुलना में जीएमपी में 15 रुपये की गिरावट आई है। एक वक्त पर जीएमपी 90 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था। बीते कुछ दिनों में भले ही जीएमपी में गिरावट आई हो लेकिन इसके बाद भी स्थिति काफी मजबूत है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी 25 करोड़ रुपये का प्रयोग वर्किंग कैपिटल के लिए प्रयोग करेगी। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी

यह कंपनी सिंगल पोल और डबल पोल वैक्यूम सर्किट ब्रेकर्स का उत्पादन करती है। इसके साथ ही वैक्यूम इंटररप्टर्स का भी उत्पादन करती है। बता दें, 31 अगस्त 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी के पास कुल 33 कर्मचारी थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार686 गुना सब्सक्रिप्शन, 70 रुपये GMP, इस IPO पर आपका है दांव?