शेयर बाजार में गिरावट के उलट 5% चढ़ा यह स्टॉक, इस खबर की वजह से तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • VA Tech Wabag के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों में उछाल के पीछे की वजह नया वर्क ऑर्डर है
VA Tech Wabag share jumps 5 percent today
VA Tech Wabag के शेयरों की कीमतों में आज 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Stock in Focus Today: आज सोमवार को आज एक तरफ घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। तो दूसरी तरफ VA Tech Wabag के शेयरों का दाम 5 प्रतिशत चढ़ गया है। इस उछाल के पीछे की वजह दो बड़े वर्क ऑर्डर हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज के साथ साझा की है। बता दें, बीएसई में आज सोमवार को VA Tech Wabag का शेयर 2056.25 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2098 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

क्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स

VA Tech Wabag ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि उन्हें बैंगलोर वाटर सप्लाई एंड सेव्रेज बोर्ड की तरफ से दो वेस्टवाटर ट्रीटमेंट का काम मिला है। कंपनी से इसे लॉर्ज ऑर्डर बताया है। जिसका रेंज 250 करोड़ रुपये से 600 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। बता दें, काम को 36 महीने में पूरा करना है। वहीं, 7 के लिए ऑपरेशन और मेंटनेंस का भी काम कंपनी संभालेगी।

इसी महीने कंपनी को ऑस्ट्रिया से भी कंपनी को काम मिला था। तब कंपनी को 30 मिलियन डॉलर से 75 मिलियन डॉलर का वर्क ऑर्डर मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन लॉन्ग टर्म में कैसा

बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 6 महीने में यह स्टॉक 84 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 40 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

दो साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 305 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, बीते 5 साल में स्टॉक का दाम 498 प्रतिशत बढ़ा है।

पिछले हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी कंपनी

VA Tech Wabag के शेयर बीते हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले स्टॉक 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड कंपनी ने दिया था। बता दें, 2018 के बाद 2025 तक कंपनी ने बीच में एक बार भी निवेशकों को डिविडेंड नहीं दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।