Q1 में 629% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयरों को खरीदने की मची लूट, 20% उछला दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • UFlex का नेट प्रॉफिट 629% सालाना आधार पर बढ़ा है
  • जिसकी वजह से आज कंपनी के शेयरों को खरीदने की लूट मची हुई थी
  • स्टॉक 20 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ है
UFlex share jumps 20 percent
UFlex के शेयरों में आज 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Stock in News: शेयर बाजार में आज सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी UFlex के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में इस बड़ी उछाल की वजह तिमाही नतीजे हैं। सालाना आधार पर इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 629 प्रतिशत बढ़ा है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 116 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, अप्रैल से जून के दौरान UFlex का नेट प्रॉफिट 423.30 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, रेवन्यू साल दर साल की तुलना में 37.60 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार कुल रेवन्यू 5366 करोड़ रुपये रहा है। जोकि मार्च क्वार्टर की तुलना में 32.30 प्रतिशत अधिक है।

पहली तिमाही में खर्च बढ़ा

कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ है। अप्रैल से जून के दौरान कुल खर्च 29.22 प्रतिशत बढ़ गया। है। तिमाही दर तिमाही के आधार पर खर्च में 129 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी ने 490.50 करोड़ रुपये खर्च किया है।

शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन

आज सोमवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 553.40 रुपये के स्तर पर खुला था। 20 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 553.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 600.95 रुपये और 52 वीक लो लेवल 333 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 5132 करोड़ रुपये का है।

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 33 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, हालिया तेजी के बाद भी एक साल में यह स्टॉक 1.03 प्रतिशत का ही रिटर्न दे पाया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में इस स्टॉक का दाम 14 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में कंपनी ने पोजीशन निवेशकों को 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 148 प्रतिशत बढ़ा है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

UFlex ने निवेशकों को आखिरी बार इसी साल डिविडेंड दिया है। कंपनी के शेयर जून 2026 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड मिला था। 2025 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारQ1 में 629% बढ़ा नेट प्रॉफिट, शेयरों को खरीदने की मची लूट, 20% उछला दाम