70 रुपये डिविडेंड, 2 हिस्सों में शेयरों का बंटवारा, इन 12 कंपनियों के लिए बड़ा दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock in News: शेयर बाजार में 10 कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही है
  • वहीं, Mayank Cattle Food के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है

today 10 companies will trade ex dividend check
आज शेयर बाजार में 10 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही हैं।

Stock in News: शेयर बाजार में आज सोमवार को 10 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड कर रही हैं। तो वहीं, एक कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है। टीडी पावर लिमिटेड ने फिर से शेयरों के बंटवारे का ऐलान किया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट आज यानी 24 अगस्त है। आइए जानते हैं एक-एक कंपनी के विषय में ...

1-National Aluminium Company

कंपनी ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर इसी साल मई में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, 2026 में अबतक कंपनी 1 शेयर पर 7.50 रुपये का डिविडेंड दिया है।

2- Gillette India Ltd

कंपनी हर एक शेयर पर निवेशकों को 60 रुपये का डिविडेंड दे रही है। पहली में Gillette India Ltd शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 180 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, बीते एक साल में स्टॉक की कीमतों में 27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

3- AMJ Land Holdings Ltd

कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह कंपनी लगातार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। बता दें, एक साल में स्टॉक की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

4- GK Energy Ltd

कंपनी ने निवेशकों को हर एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। यह कंपनी पहली बार निवेशकों को डिविडेंड दे रही है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों का दाम महज 3 प्रतिशत बढ़ा है।

5- International Gemological Institute Ltd

कंपनी हर एक शेयर पर 2.55 रुपये का डिविडेंड बांट रही है। फरवरी में कंपनी ने योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 3.85 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

6- India Pesticides Ltd

इस कंपनी ने एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बीते एक साल में स्टॉक का दाम 37 प्रतिशत गिरा है। पिछले 5 साल में शेयरों का दाम 54 प्रतिशत गिरा है।

7- Naturewings Holidays Ltd

यह कंपनी हर एक शेयर पर 1.60 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दे रही है। कंपनी ने इससे पहले 2025 में एक शेयर पर निवेशकों को 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, पिछले एक साल में स्टॉक का दाम 16 प्रतिशत गिरा है।

8- Pudumjee Paper Products Ltd

हर शेयर पर कंपनी ने 0.60 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। पिछले 3 साल से कंपनी निवेशकों को इतना ही डिविडेंड देती आ रही है। बता दें, एक साल में इस कंपनी के शेयरों का दाम 29 प्रतिशत गिरा है।

9- Senco Gold Ltd

कंपनी हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। पिछले साल इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी े शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गया था।

10- SJVN

एक शेयर पर कंपनी 0.35 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। आज शेयरों में तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम 66.79 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

एक्स-बोनस ट्रेड करने वाली कंपनी

Mayank Cattle Food ने एक शेयर एक शेयर बोनस दे रही है। आज कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद 128.40 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

TD Power Systems Ltd

कंपनी के शेयरों का बंटवारा 2 हिस्सों में हुआ है। पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 196 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 24000 करोड़ रुपये का है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार70 रुपये डिविडेंड, 2 हिस्सों में शेयरों का बंटवारा, 12 कंपनियों के लिए बड़ा दिन