IPO News: 14 जुलाई को खुल रहे हैं 3 कंपनियों के आईपीओ, चेक करें प्राइस बैंड, GMP
मुख्य बातें
- IPO News: कल 14 जुलाई को 3 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं
- एसबीआई म्यूचुअल फंड्स का आईपीओ भी कल मंगलवार को खुल जाएगा

IPO News: इस हफ्ते 14 जुलाई को तीन कंपनियों के आईपीओ ओपन होने जा रहे हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम एसबीआई म्यूचुअल फंड्स मैनेजेंट का है। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि तीनों कंपनियां ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में ...
1-SBI Funds Management IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज घटाकर 9812.91 रुपये कर दिया है। इश्यू पूरी तरह से अब भी ऑफर फार सेल पर ही आधारित है। आईपीओ के जरिए एक भी नया शेयर नहीं जारी किया जाएगा। आईपीओ 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा।
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ 98 रुपये के प्रीमियम पर इस समय ट्रेड कर रहा है। 10 जुलाई को ही जीएमपी 100 रुपये से अधिक का था।
2- Alpine Texworld IPO
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 126.25 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.20 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 100 रुपये से 105 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ का लॉट साइज 142 शेयरों का है। निवेशकों को कुल 14910 रुपये का इनवेस्टमेंट करना ही होगा।
ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 2 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है।
3- Millworks Technologies IPO
कंपनी के आईपीओ का साइज 160.34 करोड़ रुपये का है। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के जरिए यह कंपनी कल 48 लाख शेयर जारी करेगी।
एसएमई सेगमेंट के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 331 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 400 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन निवेशकों को कम से कम 800 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 264800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना ही होगा।
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 395 रुपये के प्रीमियम के ट्रेड कर रहा है। जोकि 119 प्रतिशत का फायदा दिखा रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


