Bonus Share: इस हफ्ते 2 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट और शेयर परफॉर्मेंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus Share: शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रही हैं
  • एक कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 5 शेयर बोनस दिया जाएगा
  • दूसरी कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 10 शेयर बोनस दिया जाएगा
this week two companies will trade ex bonus

Bonus Share: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो कंपनियां एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही हैं। इन दोनों कंपनियों की तरफ से निवेशकों को अधिक बोनस स्टॉक दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि ये दोनों कंपनियां कौन सी हैं। इनकी तरफ से निवेशकों को कितना बोनस शेयर दिया जा रहा है।

Kotyark Industries Ltd

कंपनी पहली बार शेयर बाजार में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। कंपनी ने कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर निवेशकों को 10 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 24 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को स्टॉक गिरावट के साथ बीएसई में 396.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। एक महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 11.83 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन महीने में यह स्टॉक 8.77 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 3.50 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में अधिक है। बता दें, Kotyark Industries Ltd का 52 वीक हाई बीएसई में 467 रुपये और 52 वीक लो लेवल 318.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 407 करोड़ रुपये का है।

2- ZF Commercial Vehicle Control System India Ltd

इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का ऐलान किया है। कंपनी पहली बार एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रही है। कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए 24 जून 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।

यह स्टॉक जुलाई में 10 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने कहा है कि एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 19 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

शुक्रवार को स्टॉक उछाल के साथ बीएसई में 15764 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी आई है। तीन साल में यह स्टॉक 31.48 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, 5 साल में ZF Commercial Vehicle Control System India Ltd ने पोजीशनल निवेशकों को 126 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारइस हफ्ते 2 कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस, चेक करें रिकॉर्ड डेट