इस हफ्ते खुल रहे हैं 8 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 6 बड़े नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO News: इस हफ्ते 8 कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहा है
  • इसमें 6 कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं
  • वहीं, दो कंपनियां एसएमई सेगमेंट की हैं
IPO News Updates
इस हफ्ते खुल रहे हैं 8 कंपनियों के आईपीओ

IPO News: आईपीओ बाजार में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। इस सप्ताह 8 कंपनियां आरंभिक आईपीओ के जरिए सामूहिक रूप से करीब ₹5,650 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। इनमें ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट भी शामिल हैं। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ 17 अगस्त को खुलेंगे। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ₹2,600 करोड़ का आईपीओ ला रही है, जिसका प्राइस बैंड ₹57 से ₹60 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं, ललिता ज्वेलरी मार्ट ने अपने ₹1,700 करोड़ के आईपीओ के लिए ₹190 से ₹201 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। इसमें ₹1,200 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही इसमें ₹500 करोड़ तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

और कौन सी कंपनियां ला रही हैं आईपीओ (IPO this week)

इसके बाद 18 अगस्त को शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के आईपीओ खुलेंगे। शंकेश ज्वेलर्स का इश्यू ₹367 करोड़ का है और इसका मूल्य दायरा ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है। सनशाइन पिक्चर्स ₹282 करोड़ जुटाएगी और इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹342 से ₹360 तय किया गया है।

बाद में 19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का ₹550 करोड़ का आईपीओ खुलेगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है। आईपीओ में ₹450 करोड़ तक के नए शेयर और ₹100 करोड़ तक की बिक्री पेशकश शामिल है। शेयर का मूल्य दायरा ₹152 से ₹160 प्रति शेयर रखा गया है। 20 अगस्त को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ खुलेगा। कंपनी ₹95 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इसमें शामिल होगी।

SME सेगमेंट की कंपनियों का भी आ रहा आईपीओ (SME IPO)

इस हफ्ते दो एसएमई सेगमेंट के आईपीओ भी खुल रहे हैं। यह आईपीओ 19 अगस्त को खुलेगा। निवेशकों के पास 21 अगस्त तक दांव लगाने का मौका रहेगा। Mopshop Distribution IPO का प्राइस बैंड 138 रुपये है। इस आईपीओ का लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

Dhanwel Hybrid Seeds IPO निवेशकों के लिए 19 अगस्त से 21 अगस्त तक ओपन रहेगा। इस आईपीओ का साइज 26.73 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 95 रुपये से 99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारइस हफ्ते खुल रहे हैं 8 कंपनियों के IPO, लिस्ट में 6 बड़े नाम