5 कंपनियां दे रही हैं हर शेयर पर 50 रुपये से अधिक का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Dividend Stocks: अगले हफ्ते शेयर बाजार में 5 कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं
  • इन कंपनियों की तरफ से एक शेयर पर 50 रुपये से अधिक का डिविडेंड दिया जाएगा
Dividend Stocks check all details here

Dividend Stocks: शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही हैं। इनमें से 5 कंपनियां ऐसी हैं जो निवेशकों को मोटा रिटर्न देंगी। इन कंपनियों की तरफ से 50 रुपये से अधिक का डिविडेंड योग्य निवेशकों को बांटा जाएगा। आइए एक-एक करके जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ...

1-Hawkins Cookers Ltd

कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 22 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें डिविडेंड का लाभ मिलेगा। बता दें, Hawkins Cookers Ltd की तरफ से हर बार निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया जाता रहा है। इससे पहले 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 9078.70 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते 6 महीने में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 17 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

2- ICRA Ltd

शुक्रवार को स्टॉक एक बार फिर से गिरावट का शिकार हो गया। मार्केट के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 0.46 प्रतिशत लुढ़कने के बाद 5203.05 रुपये पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी ICRA Ltd ने निवेशकों के लिए अधिक डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 105 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इसमें 70 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 35 रुपये का स्पेशल डिविडेंड शामिल है।

3- Abbott India Ltd

इस कंपनी ने निवेशकों के लिए एक शेयर पर 656 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया है कि 24 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। बता दें, Abbott India Ltd ने इस बार 525 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 131 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देने का फैसला किया है।

शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 28013.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीते 6 महीने में स्टॉक का दाम 0.85 प्रतिशत ही बढ़ा है।

4- Hero MotoCorp Ltd

इस टू व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी ने एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 24 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। शुक्रवार को यह स्टॉक 1 प्रतिशत से कम की उछाल के साथ 4911.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों का दाम 16 प्रतिशत गिरा है।

5- Voltamp Transformers Ltd

शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 9514.04 रुपये के स्तर बंद हुआ था। कंपनी ने फिर से निवेशकों के लिए एक शेयर पर 100 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी के शेयर 24 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।