1 शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex-date अगले हफ्ते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • The Yamuna Syndicate ने निवेशकों को 1 शेयर पर 500 रुपये डिविडेंड देने का ऐलान किया है
  • पिछले साल भी कंपनी ने हर एक शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दिया था
The Yamuna Syndicate will give 500 rupee dividend check record date
The Yamuna Syndicate की तरफ से एक शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

Dividend Stock: इस महीने कई शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। इन कंपनियों की सूची में The Yamuna Syndicate का नाम भी है। कंपनी ने एक शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। बता दें, शुक्रवार को इस डिविडेंड स्टॉक में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की तेजी के बाद कंपनी के शेयर बीएसई में 28540 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (The Yamuna Syndicate record date)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को 500 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 17 अगस्त की तारीख को कंपनी ने रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी जिन निवेशकों को नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। बता दें, कंपनी के शेयर 14 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

इससे पहले कंपनी के शेयर 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी की तरफ से 400 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। वहीं, 2023 में हर एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 325 रुपये का डिविडेंड मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में अच्छा नहीं रहा (The Yamuna Syndicate share price)

The Yamuna Syndicate के शेयरों की कीमतों में 6 महीने के दौरान 13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी स्टॉक का दाम 24 प्रतिशत लुढ़क चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 2.63 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 38600 रुपये और 52 वीक लो लेवल 24800.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 877 करोड़ रुपये का ही है।

दो साल में स्टॉक का दाम 46 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल पहले कंपनी के शेयरों को खरीदने वाले निवेशकों को अबतक 97 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 42 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.87 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 25.13 प्रतिशत हिस्सा था। कई तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 शेयर पर 500 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, Ex-date अगले हफ्ते