सालाना आधार पर 86% बढ़ा नेट प्रॉफिट, फिर शेयरों को बेचने की होड़, मल्टीबैगर स्टॉक 3 दिन में 27% लुढ़का
मुख्य बातें
- Thangamayil Jewellery के शेयरों में आज शुक्रवार को 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है
- 3 दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 27 प्रतिशत लुढ़क चुका है

Thangamayil Jewellery के शेयरों की कीमतों में पिछले 3 दिनों के दौरान 27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को फिर से लोअर सर्किट लगा है। 10 प्रतिशत लुढ़कने के बाद इस ज्वैलरी का कारोबार करने वाली कंपनी का शेयर 5233.80 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया था। कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आ गए है। सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट भी बढ़ा है। फिर से ऐसा क्या हुआ है कि निवेशकों की तरफ से शेयरों की बिकवाली हो रही है।
नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 86.15% की बढ़ोतरी
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Thangamayil Jewellery ने बताया है कि जून तिमाही के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 85.09 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 86.15 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.71 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, जून तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 2666.38 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी पहली तिमाही में कंपनी की कुल आय 1557.86 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 71.16 प्रतिशत बढ़ा है।
मार्च तिमाही की तुलना में स्थिति खराब
तिमाही दर तिमाही के आधार पर नेट प्रॉफिट 40.35 प्रतिशत गिरा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 142.66 करोड़ रुपये रहा है। रेवन्यू में 6.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की घई है। जनवरी से मार्च के दौरान Thangamayil Jewellery की कुल आय 2839.17 करोड़ रुपये रहा था।
मालामाल कर चुका है स्टॉक (Thangamayil Jewellery Stock Performance)
पिछले तीन महीने कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 176 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 7429 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1810.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 16267करोड़ रुपये रहा है।
दो साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 200 प्रतिशत, तीन साल में 325 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1133 प्रतिशत का फायदा मिला है। वहीं, 10 साल में यह स्टॉक 3418 प्रतिशत बढ़ा है।
इसी महीने की 22 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


