3729% का रिटर्न, अब कंपनी के शेयरों का 2 हिस्सों में हो रहा बंटवारा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक का 2 हिस्सों में बंटवारा होने जा रहा है
  • कंपनी अपने शेयरों को दूसरी बार बांट रही है

TD Power Systems Stock Split News
TD Power Systems के शेयरोंं का बंटवारा होने जा रहा है।

Multibagger Stocks: निवेशकों को 10 साल में 3729 प्रतिशत का रिटर्न देने वाला स्टॉक अब 2 टुकड़ों में बंट जाएगा। इस कंपनी ने कंपनी ने रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दिया है। कंपनी के शेयरों का दूसरी बार बंटवारा हो रहा है। इससे पहले 2022 में भी यह मल्टीबैगर स्टॉक दो हिस्सों में बंट चुका है। तब कंपनी के शेयरों को 5 टुकड़ों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। हम बात कर रहे हैं टीडी पावर (TD Power Systems Ltd) की।

किस दिन एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगी कंपनी

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा होगा। जिसके बाद फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अगस्त यानी कल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

पिछले एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा है?

शुक्रवार को टीडी पावर के शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1534.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 198 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

दो साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 260 प्रतिशत और तीन साल में 489 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, पिछले 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को 3119 प्रतिशत का लाभ हो चुका है।

लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी के शेयर आखिरी बार इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.10 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। 2025 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। दोनों बार का मिलाकर कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.65 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार3729% का रिटर्न, अब कंपनी के शेयरों का 2 हिस्सों में हो रहा बंटवारा