5 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा, 2026 में 123% का रिटर्न; आज फिर 19% चढ़ा स्टॉक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • TD Power Share Price: टीडी पावर के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है
  • इस स्टॉक का दाम 2026 में 123 प्रतिशत बढ़ा है
TD Power Share Price jumped 19 percent today
TD Power Share Price: कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है।

TD Power Share Price: 2024 में टीडी पावर ने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 123 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज बुधवार को स्टॉक 52 वीक हाई पर पहुंच गया। इस तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। अप्रैल से जून के दौरान टीडी पावर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिससे निवेशकों का विश्वास कंपनी पर और बढ़ा है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में 19 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

टीडी पावर के नेट प्रॉफिट में 72% की तेजी (TD Power Q1 Results)

कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 72 प्रतिशत का इजाफा इस बार हुआ है। अप्रैल से जून तक कंपनी का शुद्ध लाभ 86.29 करोड़ रुपये रहा था। पिछले फाइनेंशियल ईयर में कंपनी को इसी तिमाही 50.07 करोड़ रुपये रहा था।

पहली तिमाही के दौरान टीडी पावर की कुल कमाई 642.67 करोड़ रुपये थी। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी की कमाई 375.87 करोड़ रुपये थी। बता दें, कंपनी 14 अगस्त को सिक्योरिटीज के जरिए पैसा जुटाने का प्रयास करेगी।

52 वीक हाई पर पहुंचा भाव (TD Power Share Performance)

आज बुधवार को टीडी पावर के शेयर 1408.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 19 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1514.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह कंपनी का 52 वकी हाई है। इस कंपनी के शेयरों का बीएसई में 52 वीक लो लेवल 488.95 रुपये रहा है।

बीते 6 महीने में स्टॉक की कीमतों में 77 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। पिछले एक साल में स्टॉक का दाम 204 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.27 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 502 प्रतिसशत और तीन साल में 3913 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 में स्टॉक का भाव 3485.08 प्रतिशत बढ़ा है।

2022 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था

इस मल्टीबैगर स्टॉक के शेयरों का 5 हिस्सों में बंटवारा 2022 में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया। बता दें, कंपनी ने 2026 में एक शेयर पर 1.10 रुपये का डिविडेंड दे चुकी है। कंपनी के शेयर इसी महीने की 5 तारीख को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। इससे पहले 2025 में टीडी पावर ने एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।