TCS के शेयरों में 6% की तेजी, Q1 रिजल्ट के बाद बड़ी उछाल, क्या अब खरीदना रहेगा फायदेमंद?
मुख्य बातें
- TCS Share price: टीसीएस के शेयरों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
- कंपनी ने पिछले हफ्ते गुरुवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था
TCS Share price: देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी ने पिछले हफ्ते तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। साथ ही रविवार को कंपनी की तरफ से बड़ स्तर पर रिस्ट्रक्चरिंग की भी जानकारी दी थी। बता दें, टीसीएस के शेयर आज सोमवार बीएसई में 2069.15 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2199.15 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि शेयरों को बेचें या खरीदना जारी रखें?
TCS के शेयरों को लेकर एक्सपर्ट्स की राय है? (TCS target price)
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मॉर्गन स्टेनले ने टीसीएस के शेयरों को ‘Equal weight’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 2200 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में यह 6 प्रतिशत अधिक है। सिटी ने कंपनी के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1965 रुपये से टारगेट प्राइस को घटाकर 1825 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
नुवामा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल ने टीसीएस के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। Emkay ने भी Add रेटिंग दी है।
कंपनी ने किया रिस्ट्रक्चरिंग
टीसीएस ने रविवार को तीन साल में अपने लीडरशिप में सबसे बड़े बदलाव की घोषणा की है। कई टॉप रोल में रिस्ट्रक्चरिंग की गई है। यह बदलाव कंपनी ने बीएफएसआई, साइबसिक्योरिटी, कम्युनिकेशंस एंड मीडिया, एनर्जी रिसोर्सेस एंड यूनिलिटी, ट्रैवेल, यूएस वेस्ट कोस्ट बिजनेस ग्रुप में किया गया है। सबसे बड़ा चेंज बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर में किया गया है।
कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे थे (TCS Q1 Result)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.61 प्रतिशत बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12,760 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू पहली तिमाही में करीब 14 प्रतिशत बढ़कर 72,275 करोड़ रुपये रहा।
डिविडेंड का भी किया ऐलान (TCS Dividend)
टीसीएस ने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए टीसीएस की तरफ से 15 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


