TCS के शेयरों की कीमतों में 4% का उछाल, अब आगे क्या करें निवेशक? बेच दें या और खरीदें
मुख्य बातें
- TCS Share price: टीसीएस के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- टाटा ग्रुप के स्टॉक के दाम उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे है
TCS Share price: टीसीएस के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम तिमाही नतीजों के बाद बढ़ गया है। निवेशकों के मन में इस समय सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह तेजी आगे जारी रहेगी या फिर आने वाले समय में स्टॉक गिरावट का शिकार हो सकता है? आइए जानते हैं कि एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं ...
बीएसई में आज 10 जुलाई को टीसीएस का शेयर 2109.95 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ ही देर के बाद बीएसई में स्टॉक 2132 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी का शेयर 3399.75 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1976 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7.54 लाख करोड़ रुपये है।
टीसीएस के पहले तिमाही के नतीजे (TCS Q1 Results)
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 4.61 प्रतिशत बढ़कर 13,349 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12,760 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने बताया कि तिमाही आधार पर 13.6 प्रतिशत वृद्धि के साथ उसका वार्षिक एआई रेवन्यू 2.6 अरब डॉलर रहा।
एक्सपर्ट्स क्या सलाह दे रहे हैं? (TCS target price)
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने स्टॉक को ओवरवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी के शेयर के लिए 2400 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भी BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने टीसीसए के शेयरों के लिए 2350 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
मॉर्गन स्टेनले ने 'equal-weight'रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 2200 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। सभी एक्सपर्ट्स ने टीसीएस के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है।
1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी
टीसीएस ने निवेशकों को एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया है कि इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 15 जुलाई 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। ससे पहले कंपनी के शेयर मई में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 31 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(भाषा के इनपुट के साथ)
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


