Tata group Stock: टाटा का यह स्टॉक 5% चढ़ा, एक्सपर्ट्स बुलिश, दिया ‘BUY’ रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Tata group Stock: टाटा मोटर्स (कॉमर्शियल व्हीकल्स) के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं
tata motors share jumps 5 percent today

Tata group Stock: आज बुधवार को शेयर बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors CV) के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में उछाल ऐसे समय में दर्ज की किया गया है जब इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस ने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। बीएसई में आज टाटा मोटर्स कॉमर्शियल ह्वीकल्स के शेयर 403 रुपये के स्तर पर खुल गए। दिन में यह स्टॉक 5प्रतिशत की उछाल के बाद 420.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई के स्तर पर पहुंच गए। बता दें, नवंबर 2025 यानी लिस्टिंग के वक्त से अबतक कंपनी के शेयरों का दाम 59 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। प्री लिस्टिंग प्राइस डिस्कवरी लेवल स्टॉक का 260 रुपये प्रति शेयर था।

ब्रोकरेज हाउस ने कितना टारगेट प्राइस किया सेट

सीएलएसए ने टाटा मोटर्स सीवी के लिए आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने टाटा मोटर्स CV का टारगेट प्राइस 527 रुपये प्रति शेयर सेट किया है। जोकि मौजूदा कीमत से 27 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि घरेलू कॉमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री अच्छी बढ़त के साथ वित्त वर्ष 2027 में ग्रोथ करेगा।

दो और एक्सपर्ट्स की क्या है राय

एचएसबीसी ने भी स्टॉक को BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 490 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है। एचएसबीसी का कहना है कि शॉर्ट टर्म में कॉमर्शियल व्हीकल्स की डिमांड अधिक रहने वाली है। नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए 402 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। हालांकि, नोमुरा ने भी यह बात मानी है कि कंपनी के फंडामेंटल्स में काफी सुधार हो रहा है।

डिविडेंड भी दे चुकी है कंपनी

इसी महीने की 12 तारीख को टाटा मोटर्स सीवी शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। कंपनी ने तब एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया था। डिमर्जर के बाद कंपनी पहली बार निवेशकों को डिविडेंड देने में सफल हुई थी। बता दें, टाटा मोटर्स का डिमर्जर पिछले साल हो गया था। जिसके बाद कॉमर्शियल व्हीकल्स और पैसेंजर व्हीकल्स की अलग-अलग कंपनियां स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुईं। कंपनी का कहना था कि इस डिमर्जर से अब और भी बेहतर तरीके से फोकस करके काम किया जा सकेगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।