टाटा में आपसी खींचतान का असर; ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 8% तक की गिरावट, निवेशक क्यों कर रहे किनारा?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Tata group Updates: टाटा ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों की की कीमतों में आज शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली है
  • कंपनियों के शेयर सुबह 8 प्रतिशत तक लुढ़क गए

Noel tata
Tata ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

Tata group Updates: टाटा समूह में चल रहे आपसी झगड़े का असर ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों पर भी दिख रहा है। आज शुक्रवार टाटा समूह की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल रही है। टीसीएस, टाटा मोटर्स पैसेंजर्स लिमिटेड, टाटा स्टील्स, टाटा केमिकल्स, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा एलेक्सी के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है।

टाटा केमिकल्स का शेयर 8 प्रतिशत लुढ़का (tata chemicals Share price)

इस कंपनी का शेयर आज बीएसई में 735.70 रुपये के स्तर पर खुला था। कंपनी के शेयर मार्केट ओपनिंग के कुछ देर के बाद 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 718 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। ट्रेंट लिमिटेड का शेयर 1 प्रतिशत नीचे आ गया है। टाटा एलेक्सी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

टीसीएस में करीब 4% की गिरावट (TCS Share price)

टाटा केमिकल्स के बाद सबसे अधिक बिकवाली टीसीएस में देखने को मिली है। आज शुक्रवार को यह स्टॉक बीएसई में 2179.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 2116 रुपये के स्तर पर आ गया। टाटा मोटर्स पैसेंजर्स में 3 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.20 प्रतिसत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

चंद्रशेखरन को लेकर छिड़ी रार

टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को एन. चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में एक और कार्यकाल के लिए फिर से निुयक्त करने को मंजूरी देने के साथ कंपनी को शेयर बाजार में लिस्टेड करने की दिशा में कदम उठाने का भी फैसला किया। हालांकि, टाटा संस में निर्णायक हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए मतदान को 'अमान्य' करार दिया।

निदेशक मंडल की करीब तीन घंटे चली बैठक के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग बयान जारी किए गए। चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर मतदान को लेकर भी मतभेद सामने आया। टाटा ट्रस्ट ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की कानूनी राय का हवाला देते हुए कहा कि यह मतदान कानूनी रूप से अमान्य था।

टाटा संस में संबद्ध ट्रस्टों के साथ करीब 66 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने बोर्ड के फैसले को खारिज करते हुए कहा कि चंद्रशेखरन का पद छोड़ने का मौलिक निर्णय 'विधिवत स्वीकार किया जा चुका था और अंतिम हो चुका था'। ट्रस्ट ने कहा कि उसने टाटा संस को उत्तराधिकारी चुनने के लिए चयन समिति के गठन का निर्देश भी दे दिया था।

चंद्रशेखरन ने दे दिया था इस्तीफा

एन चंद्रशेखरन ने पिछले महीने कहा था कि वह 20 फरवरी, 2027 को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक और कार्यकाल नहीं चाहते हैं। बोर्ड में उनके कार्यकाल के विस्तार पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने के बाद यह बयान आया था। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से बचने के प्रयास को खारिज कर दिए जाने के बाद पूरा घटनाक्रम बदल गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारटाटा में आपसी खींचतान का असर; ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 8% तक की गिरावट