टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 1 हफ्ते में 16% चढ़ा, एक्सपर्ट बुलिश, क्या है तेजी वजह
मुख्य बातें
- Trent Ltd Stock Price: ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में पिछले एक हफ्ते में 16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- टाटा ग्रुप के इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं

Trent Ltd Stock Price: टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में एक हफ्ते 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक मार्केट में जारी उठा-पटक के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में उछाल दर्ज की जा रही है। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में यह स्टॉक 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 3204.25 रुपये के स्तर पर था।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
जनवरी से मार्च के दौरान टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने उम्मीद से बढ़कर प्रदर्शन किया। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट 455 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 30 प्रतिशत अधिक है। इंडस्ट्री को 399 करोड़ रुपये के प्रॉफिट की उम्मीद थी। रेवन्यू साल दर साल के आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4937 करोड़ रुपये रहा है।
ट्रेंट के मैनेजमेंट को क्या लग रहा है?
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के प्रदर्शन को लेकर मैनेजमेंट काफी कॉन्फिडेंट है। मैनेजमेंट रिटेल बिजनेस और ब्रांड्स के विस्तार पर निवेश जारी रखेगा। कंपनी की कोशिश है कि 2500 करोड़ रुपये राइट्स इश्यू के जरिए जुटाए जा सकें। इस फंड का उपयोग ट्रेंट लिमिटेड मौजूदा स्टोर्स को अपग्रेड करने, नए ब्रांड्स में इनवेस्ट करने, सप्लाई चेन के ऑटोमेशन, वेयर हाउस की क्षमता बढ़ाने और भौगोलिक विस्तार पर करेगी। कंपन ने कहा है कि आने वाले साल में 30 से 40 वेस्ट साइड स्टोर्स को बढ़ाया जाएगा। वहीं, जूडियो के स्टोर की संख्या को 180 से 190 तक बढ़ाया जाएगा।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? (Trent Ltd target price)
ब्रोकरेज हाउस Sharekhan की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने 3380 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?
पिछले तीन महीने में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 37 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 18 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक का दाम 16 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों का भाव 10 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। हालांकि, इसके बाद भी तीन साल में ट्रेंट लिमिटेड के शेयरों में 181 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में टाटा ग्रुप का यह स्टॉक 466 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


