IPO की फ्लैट लिस्टिंग, निवेशक निराश, ग्रे मार्केट का भी अनुमान निकला गलत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Symbiotec Pharmalab IPO की फ्लैट लिस्टिंग हुई है
  • इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन ही झटका लगा है
Symbiotec Pharmalab IPO flat listing check
Symbiotec Pharmalab IPO की निराशाजनक शुरुआत हुई है।

IPO News: Symbiotec Pharmalab IPO की फ्लैट लिस्टिंग हुई है। बीएसई में 0.99 प्रतिशत की गिरावट के बाद 978.20 रुपये पर लिस्ट हुआ है। एनएसई में आईपीओ 988 रुपये पर लिस्ट हुआ है। बता दें, इस आईपीओ का प्राइस बैंड 988 रुपये था। कंपनी ने 15 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14820 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 90 रुपये की छूट दी है।

कितना चल रहा है जीएमपी? (GMP Today)

Symbiotec Pharmalab IPO आज मंगलवार को ग्रे मार्केट में कंपनी काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। मौजूदा समय में जीएमपी 185 रुपये के प्रीमियम पर है। आज का जीएमपी 18 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर संकेत दे रहा था। बता दें, इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 410 रुपये रहा है।

इस आईपीओ का साइज 1757 करोड़ रुपये है। आईपीओ के जरिए कंपनी 15.21 फ्रेश शेयर जारी करेगी। ऑफर फार सेल 1.63 करोड़ शेयर जारी किए हैं। मौजूदा निवेशक 1607 करोड़ रुपये के शेयर जारी करेगी।

निवेशकों ने जमकर लगाया दांव

Symbiotec Pharmalab IPO का कुल 75 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 13 गुना, क्यूआईबी में 181 गुना और एनआईआई में 77 गुना सब्सक्राइब किया गया है। आईपीओ 24 अगस्त को खुला था। निवेशकों के पास 27 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। बता दें, एंकर निवेशकों ने आईपीओ पर 21 अगस्त को दांव लगाया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने कुल 526 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को जारी 50 शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

122.50 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कंपनी आंशिक या पूरा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। वहीं, 29.53 करोड़ रुपये जनरल कॉरपोरेट कार्यों में होगा। 105.02 करोड़ रुपये कंपनी इश्यू में खर्च किया है। इसका पैसा भी आईपीओ से जुटाए पैसों से ही जाएगा।

इस जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। MUFG Intime India Pvt ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त है।

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 109.90 करोड़ रुपये रहा था। इसके पहले वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का प्रॉफिट 96.79 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारIPO की फ्लैट लिस्टिंग, निवेशक निराश, ग्रे मार्केट का भी अनुमान निकला गलत