GMP दिखा रहा है 73 रुपये का फायदा, आज से खुल गया IPO, चेक करें कीमत
मुख्य बातें
- Sunshine Pictures IPO आज 18 अगस्त से 20 अगस्त तक खुला रहेगा
- कंपनी ने आईपीओ के लिए 342 रुपये से 360 रुपय प्राइस बैंड तय किया है

IPO News: आज 18 अगस्त को Sunshine Pictures IPO ओपन हो रहा है। इस आईपीओ पर रिटेल निवेशक 20 अगस्त तक दांव लगा पाएंगे। निवेशकों के नजरिए से अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इस मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ का प्रदर्शन अभी तक अच्छा है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। बता दें, कंपनी ने आईपीओ के लिए 342 रुपये से 360 रुपये प्रति प्राइस बैंड तय किया है। लॉट साइज 41 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से कम सेकम 14760 रुपये का इनवेस्टमेंट किसी भी निवेशक को करना ही पड़ेगा।
आईपीओ के जरिए कंपनी 282.14 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी। इस आईपीओ में 172.80 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर और 109.34 करोड़ रुपये शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी होंगे। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में 25 अगस्त को प्रस्तावित है।
ग्रे मार्केट दिखा रहा 20 प्रतिशत का फायदा (Sunshine Pictures IPO GMP)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 73 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 20 प्रतिशत के प्रीमियम लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहा है। ग्रे मार्केट में इस समय आईपीओ सबसे मजबूत स्थिति में है।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत और एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। बता दें, आईपीओ से जुटाए 112.50 करोड़ रुपये कंपनी वर्किंग कैपिटल में प्रयोग करेगी। वहीं, बाकि पैसे जनरल कॉरपोरेट कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
इस समय कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत की है। जोकि आईपीओ के बाद 74.84 प्रतिशत हो जाएगा।
क्या करती है कंपनी
यह एक प्रोडक्शन हाउस है। कंपनी ने फोर्स-2, दी केरला स्टोरी जैसी कई फिल्मों का प्रोड्यूस किया है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का कुल रेवन्यू 76.27 करोड़ रुपये रहा था। इमसमें से 40.02 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 में इस कंपनी का रेवन्यू 139.46 करोड़ रुपये रहा था। तब नेट प्रॉफिट 53.35 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, कंपनी की कमाई और प्रॉफिट में काफी उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि वित्त वर्ष 2024 से लगातार कंपनी लाभ में ही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


