शेयर बाजार इस हफ्ते कैसा करेगा प्रदर्शन? FPI की वापसी का दिखेगा असर!

वार्ता
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock performance outlook: शेयर बाजार की इस हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगों से जुड़े आंकड़ों पर निगाह रहेगी
  • एफपीआई ने अगस्त में 15691 करोड़ रुपये का निवेश किया है
Stock Market outlook check latest updates
Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार की नजर इस हफ्ते कई फैक्टर्स पर रहेगी।

Stock performance outlook: बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किए जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा।

FPI की घरेलू बाजार में वापसी (FPI investment this week)

एफपीआई) ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,691 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 16,621 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट और हाइब्रिड में वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे जबकि म्यूचुअल फंड में उनका निवेश सकारात्मक रहा।

बीता सप्ताह कैसा रहा था? (Share bazar updates)

पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक सोमवार को छोड़कर अन्य चार दिन लाल निशान में बंद हुआ। सप्ताह के दौरान यह 204.65 अंक यानी 0.83 फीसदी गिरकर शुक्रवार को 24,366 अंक पर रहा। बता दें, निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.48 प्रतिशत चढ़ गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.65 प्रतिशत उतर गया।

किन कंपनियों का कैसा रहा है प्रदर्शन

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 19 के शेयरों में साप्ताहिक गिरावट रही। टीसीएस का शेयर 3.86 प्रतिशत टूट गया। आईटीसी में 2.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 2.70, भारतीय स्टेट बैंक में 2.56, टाटा स्टील में 2.45, पावरग्रिड में 1.93, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.78, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.77 और एक्सिस बैंक में 1.66 प्रतिशत की गिरावट रही। मारुति सुजुकी का शेयर 1.32 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.24, एनटीपीसी का 1.16 और टेक महिंद्रा का 0.92 प्रतिशत फिसल गया। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, ट्रेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में रहे।

टाइटन में 2.75 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। बीईएल का शेयर 2.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल का 1.68 और बजाज फिनसर्व का 1.40 प्रतिशत की बढ़त में रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटरनल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर और कोटक महिंद्रा बैंक में भी तेजी रही।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारशेयर बाजार इस हफ्ते कैसा करेगा प्रदर्शन? FPI की वापसी का दिखेगा असर!