Stock Market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार का कैसा रहेगा प्रदर्शन? कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निगाह
मुख्य बातें
- Stock Market outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार की नजर रिलायंस, एचसीएल, भेल, विप्रो जैसी दिग्गज कंपनियों के नतीजों पर रहेगी
- ईरान-अमेरिका से जुड़े नए घटनाक्रम पर भी स्टॉक मार्केट की नजर रहेगी

Stock Market outlook: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही परिणामों पर रहेगी। अगले सप्ताह कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भेल, टेक महिंद्रा, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के पहली तिमाही के परिणाम 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच जारी किये जायेंगे। इन कंपनियों के परिणामों का सीधा असर उनके शेयरों और पूरे बाजार पर दिखेगा।
ईरान संकट पर भी रहेगी नजर
वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संकट की स्थिति पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही कच्चे तेल में जारी उतार-चढ़ाव का असर भी बाजार पर दिखेगा। बता दें, बीते सप्ताह प्रमुख इंडेक्स मंगलवार और बुधवार को लाल निशान में रहे, विशेषकर बुधवार को दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स सप्ताह के दौरान 194.52 अंक (0.25 प्रतिशत) गिरकर शुक्रवार को 77,569.39 अंक पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 63.95 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में 24,206.90 अंक पर रहा। प्रमुख सूचकांकों के विपरीत वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.55 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.26 प्रतिशत मजबूत हुआ।
ट्रेंट का शेयर 13 प्रतिशत टूट गया
बीते सप्ताह सेंसेक्स की 30 कंपनियों में 19 में साप्ताहिक गिरावट देखी गयी। ट्रेंट का शेयर 13.11 प्रतिशत लुढ़क गया। कोटक महिंद्रा बैंक का 4.76 प्रतिशत, मारुति सुजुकी का 3.52, एनटीपीसी का 3.31, आईटीसी का 2.78, अडानी पोर्ट्स का 2.47, हिंदुस्तान यूनीलिवर का 2.34, एशियन पेंट्स का 2.24 और इंडिगो का 2.11 प्रतिशत फिसल गया।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
एलएंडटी में 1.99 प्रतिशत, पावरग्रिड में 1.65, एक्सिस बैंक में 1.40, बजाज फाइनेंस में 1.21 और टीसीएस में 1.13 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। बीईएल का शेयर 0.74 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 0.63 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का 0.63, भारतीय स्टेट बैंक का 0.36, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 0.28 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 0.07 फीसदी टूट गया।
टेक महिंद्रा में सबसे अधिक 3.19 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी देखी गयी। इटरनल का शेयर 2.93 फीसदी, एचडीएफसी बैंक का 2.90, टाइटन का 2.82, इंफोसिस का 2.01, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.00, सन फार्मा का 1.61 और बजाज फिनसर्व का 1.04 प्रतिशत की बढ़त में रहा। टाटा स्टील का शेयर 0.68 फीसदी, भारती एयरटेल का 0.58 और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 0.35 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


