शराब कंपनी पर इस दिग्गज का बड़ा दांव, खरीदे 25 लाख शेयर, रॉकेट सा उड़ा स्टॉक
मुख्य बातें
- शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज के शेयर सोमवार को BSE में 18% से ज्यादा चढ़कर 77.02 रुपये पर बंद हुए हैं
- दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन ने 25 लाख से ज्यादा शेयर खरीदकर सोम डिस्टिलरीज पर बड़ा दांव लगाया है

शराब कंपनी सोम डिस्टिलरीज के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए। कंपनी के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सोम डिस्टिलरीज के शेयर BSE में 18 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 77.02 रुपये पर बंद हुए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक प्रशांत जैन ने सोम डिस्टिलरीज पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से पता लगता है कि प्रशांत जैन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सोम डिस्टिलरीज के 25 लाख से ज्यादा शेयर या कंपनी में 1.22 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी है।
प्रशांत जैन के पास सोम डिस्टिलरीज के 25.27 लाख शेयर
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आखिर में प्रशांत जैन के पास सोम डिस्टिलरीज के 25.27 लाख शेयर या शराब कंपनी में 1.22 पर्सेंट हिस्सेदारी रही। यह बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के लेटेस्ट शेयरहोल्डिंग पैटर्न में सामने आई है। प्रशांत जैन, कंपनी में बड़े पब्लिक इंडीविजुअल शेयरहोल्डर्स में से एक हैं। 30 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में प्रशांत जैन का नाम कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा में नहीं था। जैन ने किस दाम पर सोम डिस्टिलरीज के शेयर खरीदे हैं, यह अभी पता नहीं लग सका है।
एक साल में 52% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) के शेयर पिछले एक साल में 52 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। शराब कंपनी के शेयर 21 जुलाई 2025 को 162.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर सोमवार 20 जुलाई 2026 को 77.02 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 19 पर्सेंट की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक सोम डिस्टिलरीज के शेयर 28 पर्सेंट टूट गए हैं। अगर पिछले 5 साल में देखें तो कंपनी के शेयर 243 पर्सेंट उछल हैं। सोम डिस्टिलरीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 166.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 61.86 रुपये है।
2 बार अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है कंपनी
सोम डिस्टिलरीज (Som Distilleries) दो बार अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। इसके बाद शराब कंपनी ने मई 2024 में 5 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर में बांटा। सोम डिस्टिलरीज का मार्केट कैप सोमवार को 1519 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


