IPO की वजह से हुआ निवेशकों को नुकसान, 126.90 रुपये तक लुढ़का शेयर
मुख्य बातें
- Silverstorm Parks and Resorts की आईपीओ कमजोर शुरुआत हुई है
- कंपनी की डिस्काउंट पर लिस्टिंग हुई है
- जिसकी वजह से निवेशकों को पहले दिन ही नुकसान हो गया

Silverstorm Parks and Resorts की कमजोर लिस्टिंग हुई है। बीएसई में यह आईपीओ आज 132.90 रुपये पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 133 रुपये था। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में और गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का शेयर 126.30 रुपये के स्तर तक लुढ़क गया था। बता दें, ग्रे मार्केट की मौजूदा स्थिति से कमजोर लिस्टिंग के संकेत मिल रहे थे। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आज शुक्रवार को आईपीओ 5 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
क्या था आईपीओ का साइज (Silverstorm Parks Price band)
इस कंपनी के आईपीओ का साइज 82.43 करोड़ रुपये का था। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। आईपीओ के जरिए कंपनी 62 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किया गया था। कंपनी ने 1000 शेयरों का एक लॉट बनाया था। निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना पड़ा था। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्मेंट 266000 रुपये का था।
कितना प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ (Silverstorm Parks IPO Details)
एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई को खुला था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने एंकर निवेशकों से 21.97 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, कंपनी के आईपीओ को कुल 1.91 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 1.41 गुना, क्यूआईबी में 1.81 गुना और एनआईआई में 3.19 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
लखनऊ में स्नो पार्क और एफईसी को सेटअप करने के लिए 26.12 करोड़ रुपये का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, केरल में स्थिति मौजूदा पार्क के विस्तार के लिए कंपनी 15.14 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। 24 करोड़ रुपये का उपयोग कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा।
इस कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी। कंपनी वाटर पार्क, स्नो पार्क के साथ-साथ हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में काम करती है। केरल में कंपनी के पास 17.38 एंकड़ में फैला पार्क है। इसके अलावा कंपनी जमशेदपुर में भी स्नो पार्क ऑपरेट कर रही है। लखनऊ में एक स्नो पार्क और फैमिली एंटरटेनमेंट सेंटर बनाया जा रहा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


