Shanti Inorganics IPO ने सभी को चौंकाया, पहले दिन ही किया कमाल, 99.45% का फायदा
मुख्य बातें
- Shanti Inorganics Limited IPO Listing: इस आईपीओ ने निवेशकों को पहले दिन ही 99.45 प्रतिशत का रिटर्न देकर चौंका दिया
- आईपीओ की लिस्टिंग एनएसई में हुई है

Shanti Inorganics Limited IPO Listing: शांति इनऑर्गेनिक आईपीओ की छप्परफाड़ लिस्टिंग हुई है। आईपीओ एनएसई में 90 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 157.70 रुपये पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के बाद भी आईपीओ की रफ्तार कम नहीं हुई। इसने 10 प्रतिशत की और छलांग लगाई। जिसके बाद स्टॉक 165.55 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। जोकि इश्यू प्राइस से 99.45 प्रतिशत अधिक है। आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 83 रुपये निर्धारित किया था। बता दें, जिन निवेशकों को आईपीओ के शेयर अलॉट हुए होंगे उनका पैसा पहले दिन ही दोगुना हो चुका है।
लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। जिसकी वजह से स्टॉक का दाम 151 रुपये के स्तर तक आ गया था। हालांकि, फिर से स्टॉक ने रिकवर किया है।
ग्रे मार्केट की उम्मीदों से बढ़कर हुई लिस्टिंग (Shanti Inorganics GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार शांति इनऑर्गेनिंक आईपीओ आज सोमवार को 55 रुपये के जीएमपी पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 66 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा था। लेकिन आईपीओ की लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों से बढ़कर हुई है।
निवेशकों ने खूब खर्च किया पैसा
इस आईपीओ पर निवेशकों का भी विश्वास लगातार बना रहा। जिसकी वजह से 3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को कुल 142 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में Shanti Inorganics के आईपीओ को कुल 125 गुना बोलियां मिली थी। वहीं, क्यूआईबी में कुल 130 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। एनआईआई की बात करें तो यहां आईपीओ को 195 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बता दें, आईपीओ 31 अगस्त से 2 सितंबर तक निवेशकों के लिए ओपन था।
शांति इनऑर्गेनिक आईपीओ का साइज 47.24 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने 56.91 लाख नए शेयर जारी किए हैं। बता दें, इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का लॉट साइज 1600 शेयरों का था। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट एक साथ सब्सक्राइब करने थे। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 265300 रुपये का करना पड़ा था। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 28 अगस्त को खुल गया था। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 13.44 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आईपीओ के पैसों का क्या होगा?
कंपनी गुजरात में 42.50 करोड़ रुपये का प्रयोग नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए करेगी। इसके अलावा 4.74 करोड़ रुपये आईपीओ लाने में खर्च हुआ है। वह भी पैसा कंपनी यहीं से लेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


