5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक, कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Shankara Buildpro Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है
  • कंपनी के शेयरों का बंटवारा 5 हिस्सों में होगा

Shankara Buildpro Ltd stock going to split into 5 parts check
Shankara Buildpro Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है।

Stock Split Updates: Shankara Buildpro Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सो में बांटा जाएगा। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो नवरात्रि से पहले का है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट (Shankara Buildpro Ltd Stock Split Record date)

शेयर बाजार को दी जानकारी में Shankara Buildpro Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का दाम 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने अपने शेयरों को 5 हिस्सों में बांट रही है। बता दें, पिछले हफ्ते शंकरा बिल्ड प्रो ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर को कंपनी के शेयर एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। यही रिकॉर्ड डेट है।

डिविडेंड भी दे चुकी है कंपनी

Shankara Buildpro Ltd ने निवेशकों को एक बार डिविडेंड भी दिया है। कंपनी के शेयर इसी साल जून के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने हर एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Shankara Buildpro Ltd Share performance)

Shankara Buildpro Ltd के शेयर शुक्रवार को 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 1252.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक का दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक स्टॉक का दाम 445 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का बीएसई में 52 वीक हाई 1379.80 रुपये और 52 वीक लो लेवल 633.40 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3037 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है स्टॉक, कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान