SBI का शेयरों का टारगेट प्राइस 1370 रुपये सेट, आज तेजी के बाद लुढ़का शेयर, खरीदने का मौका!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI Share Price Today: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं
  • 1370 रुपये तक टारगेट प्राइस सेट किया है
State bank of india share price check target price
SBI Share Price Today: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं।

SBI Share Price Today: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के शेयरों में आज सोमवार को पहले 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। लेकिन कुछ ही देर के बाद निवेशक पैसा निकालने लगे। जिसकी वजह से स्टॉक गिरावट का शिकार हो गया। 9.50 मिनट के करीब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 1.28 प्रतिश की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बता दें, इस सरकारी बैंक ने पहली तिमाही में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं।

बीएसई में आज सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1109.80 रुपये के स्तर पर खुला था। कुछ देर के बाद बैंक के शेयरों का भाव 1113.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कुछ देर के बाद बैंक के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली। स्टॉक 1078.60 रुपये के स्तर लुढ़क कर आ गया। बता दें, पिछले एक साल में एसबीआई के शेयरों की कीमतों में 35 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

SBI के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश (SBI target price)

ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने एसबीआई के शेयरों के टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1240 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1280 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज कंपनी सिटी ने 1230 रुपये से टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिया है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट के अनुसार Bernstein ने 1300 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। बता दें, घरेलू ब्रोकरेज कंपनी मोतीलाल ओसवाल ने 1370 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज ने भी BUY टैग ही दिया है।

बैंक के नेट प्रॉफिट में 10% का इजाफा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। बैंक ने दी जानकारी में बताया कि अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी कुल नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा है। पहले क्वार्टर के दौरान बैंक का नेट प्रॉफिट 21121 करोड़ रुपये रहा था। एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 19160 करोड़ रुपये रहा था।

एसबीआई का एनआईआई 12 प्रतिशत बढ़ा है। अप्रैल से जून 2026 के दौरान नेट इनटरेस्ट इनकम 46992 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार यह 41907 करोड़ रुपये रहा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारSBI का शेयरों का टारगेट प्राइस 1370 रुपये सेट, आज खरीदने का मौका!