SBI ने तिमाही नतीजों से चौंकाया, नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, बैंक के शेयरों को खरीदने की होड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI Q1 Results 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को पहली तिमाही में 21121 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है
  • बैंक के शेयरों में 3% से अधिक की तेजी देखने को मिली है
state bank of india share jumps after net prfoit jumped
state bank of india के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ा है।

SBI Q1 Results 2026: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। बैंक का प्रदर्शन अप्रैल से जून के दौरान काफी शानदार रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेट प्रॉफिट में सालना आधार पर 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पहले क्वार्टर में शुद्ध लाभ 21121 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी पीरियड में नेट प्रॉफिट 19160 करोड़ रुपये रहा था। एसबीआई के तिमाही नतीजे अनुमान से अच्छा रहा है। बता दें, तिमाही नतीजों के बाद एसबीआई के शेयरों में आज शुक्रवार को उछाल देखने को मिली है। निवेशक लगातार बैंक के शेयर खरीद रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर आज बीएसई में 1081.95 रुपये के स्तर पर खुला था। बैंक के शेयरों का दाम 3.64 प्रतिशत की उछाल के बाद 1124.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

SBI के NII में भी इजाफा

सालाना आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नेट इनटरेस्ट इनकम में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहले क्वार्टर के दौरान यह 46992 करोड़ रुपये रहा है। देश के सबसे बड़े बैंक के एसेट क्वालिटी में कई सुधार नहीं हुआ है। ग्रॉस एनपीए 1.47 प्रतिशत रहा है। पिछली तिमाही के दौरान यह 1.49 प्रतिशत रहा था। वहीं, नेट एनपीए 0.38 प्रतिशत रहा है। यह पहले 0.39 प्रतिशत रहा था।

नेट इनटरेस्ट मार्जिन 2.86 प्रतिशत इस बार रहा है। पहले पिछले क्वार्टर के दौरान 2.81 प्रतिशत रहा है। एसबीआई का पूरी तिमाही के दौरान कुल एडवांस 18.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 50.47 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं, डिपॉजिट सालाना आधार पर 9.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 60 लाख करोड़ रुपये इस बार रहा है।

बैंक डेबिट कार्ड से होने वाले खर्च, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग ट्रांजैक्शन में नंबर एक है। नए योनो पर रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या 5 करोड़ को पार कर गई है। इस प्लेटफॉर्म पर अब 10.50 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक हैं।

लोन्स की क्या स्थिति है?

एसबीआई की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार होम लोन में सालाना आधार पर 12.75 प्रतिशत और ऑटो लोन में 7.44 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पर्सनल गोल्ड पिछले साल की तुलना में इस बार 97.54 प्रतिशत बढ़ा है।

शेयरों में तेजी जारी (SBI Share Performance)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान कुल 38 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में यह बैंकिंग स्टॉक 95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में बैंकिंग स्टॉक का दाम 155 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारSBI ने तिमाही नतीजों से चौंकाया, नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, शेयर खरीदने की होड़