SBI Funds IPO की 6% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग, निवेशकों को तगड़ा फायदा, शेयरों में तेजी जारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI Funds Management Ltd listing: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की शानदार लिस्टिंग हुई है
  • कंपनी शेयर बाजार में 6 प्रतिशत से अधिक के प्रीमियम के साथ डेब्यू किया है
SBI Funds Management IPO listing
SBI Funds Management IPO: कंपनी ने शेयर बाजारों में शानदार डेब्यू किया है।

SBI Funds Management Ltd listing: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड की शानदार लिस्टिंग हुई है। बीएसई में यह स्टॉक 6.27 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 610 रुपये और एनएसई में 6.85 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 613.30 रुपये लिस्ट हुआ है। बता दें, कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 574 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया था। जिसकी वजह से 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट कम से कम करना पड़ा।

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह 2 प्रतिशत की उछाल के साथ 624.80 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप 1.26 लाख करोड़ रुपये को क्रॉस कर गया है। बता दें, यह SBI और पेरिस की कंपनी Amundi का ज्वाइंट वेंचर है। इसमें 50 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा एसबीआई के पास है।

जमकर लगाया गया था दांव (SBI Funds Management Ltd share Price)

तीन दिनों के दौरान यह आईपीओ 41.73 गुना हुई है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 3.76 गुना, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटगरी में 140.11 गुना और एनआईआई में 22.51 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

कब ओपन हुआ था आईपीओ

SBI Funds Management Ltd का आईपीएओ रिटेल निवेशकों के लिए 14 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला था। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 13 जुलाई को ओपन हो गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 2662.96 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का साइज 9812.91 करोड़ रुपये का था। कंपनी का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित था। मौजूदा निवेशकों ने 17.10 करोड़ शेयरों की बिक्री की थी। बता दें, कोटक महिंद्रा कैपिटल कॉरपोरेशन लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया था। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार बनाया गया था।

प्री-प्लेसमेंट में एसबीआई ने बेच दिए थे शेयर

आईपीओ से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच दिया था। 30 निवेशकों ने 1655 करोड़ रुपये में यह हिस्सा खरीदा था। प्रमोटर्स की तरफ से हिस्सेदारी 574 रुपये प्रति शेयर पर की गई थी। दांव लगाने वाले निवेशकों में टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस, गो डिजिटल जनरल इंश्योरेंस आदि हैं। बता दें, इस हिस्सेदारी के बेचने की वजह से आईपीओ का साइज कम हो गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।