SBI Funds Management IPO का क्या है प्राइस बैंड, GMP 100 रुपये के पार, 14 जुलाई से मिलेगा दांव लगाने का मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SBI Funds Management IPO रिटेल निवेशकों के लिए 14 जुलाई को खुल जाएगा
  • कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये तय किया गया है
SBI Funds Management IPO

SBI Funds Management IPO: निवेशकों को इतंजार खत्म होने वाला है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 14 जुलाई को खुल रहा है। आईपीओ पर निवेशक 16 जुलाई तक दांव लगा पाएंगे। आईपीओ की ग्रे मार्केट में भी स्थिति काफी अच्छी है। जिसकी वजह से मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। आइए प्राइस बैंड, साइज, जीएमपी सहित सभी जरूरी डीटेल्स जान लेते हैं ...

कितना है एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का साइज (SBI Funds Management IPO Size)

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का साइज 11692.91 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 20.37 करोड़ शेयर जारी करेगी।

कितना है प्राइस बैंड (SBI Funds Management IPO Price Band)

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 26 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14924 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा। कोटक महिंद्रा कैपिटल कारपोरेशन लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी ने केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियु्क्त किया गया है।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आईपीओ जीएमपी (SBI Funds Management IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 108 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 18.82 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। कल के मुकाबले आईपीओ के जीएमपी में 2 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 6 जुलाई को जीएमपी 140 रुपये था।

मौजूदा समय में कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 98.02 प्रतिशत की है। वहीं, लिस्टिंग के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 88 प्रतिशत पहुंच जाएगी। केफिन टेक्नोलॉजी को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

इस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है (SBI Funds Management IPO Results)

वित्त वर्ष 2026 में एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का रेवन्यू 4389.48 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का कुल प्रॉफिट 3067.37 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू वित्त वर्ष 2025 के दौरान 3597.75 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 2540.15 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में इजाफा हुआ है।

एसबीआई ने घटाई हिस्सेदारी

प्री-आईपीओ ट्रांजैक्शन के तहत एसबीआई ने 2883748 शेयर बेच दिए। जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 1.4156 प्रतिशत के बराबर है। कंपनी ने शेयर 574 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से शेयरों की बिक्री है। कुल 30 निवेशकों ने शेयर खरीदे हैं। जिसकी कीमत 1655 करोड़ रुपये है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।