NSE IPO में हिस्सा लेगा SBI, सब्सिडयरी कंपनियों का मिलाकर 1% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

भाषा
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • NSE IPO: एनएसई के आईपीओ में एसबीआई हिस्सा ले रहा है
  • आईपीओ के जरिए एसबीआई की तरफ से 1 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है
NSE IPO News
NSE IPO में एसबीआई की तरफ से हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है।

IPO News: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और उसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड... नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE IPO) के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिये एक्सचेंज में अपनी कुल एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि बैंक एनएसई के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में हिस्सा लेगा और अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश करेगा।

एसबीआई कैपिटल की तरफ से कितने प्रतिशत शेयर बेचे जा रहे?

उन्होंने कहा, ''हम इस विनिवेश में भाग ले रहे हैं। एसबीआई का 0.65 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स का 0.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। दोनों के पास हिस्सेदारी है, इसलिए एसबीआई समूह के स्तर पर यह करीब एक प्रतिशत होगी। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।'' फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेट्टी ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में बैंक की अन्य सब्सिडियरी में हिस्सेदारी के मौद्रीकरण की कोई योजना नहीं है।

पिछले हफ्ते SBI ने बेच दिया था 10 प्रतिशत हिस्सा

पिछले महीने एसबीआई ने अपने विदेशी साझेदार अमुंडी के साथ मिलकर एसबीआई म्यूचुअल फंड में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया था। देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का 9,800 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम 42 गुना अभिदान के साथ सफल रहा था। इस सौदे के बाद एसबीआई की एसबीआई म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी 61.76 प्रतिशत से घटकर 55.46 प्रतिशत रह गई, जबकि अमुंडी की हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत घटकर 32.56 प्रतिशत पर आ गई।

होम लोन कैटगरी पर SBI का निगाह

शेट्टी ने कहा कि होम लोन के क्षेत्र में मजबूत मांग के चलते एसबीआई का गृह ऋण पोर्टफोलियो चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने कहा, ''उम्मीद है कि हम इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जाएंगे।''

देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने पिछले वित्त वर्ष में ही नौ लाख करोड़ रुपये के आवास ऋण पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार कर लिया था।

शेट्टी के अनुसार, होम लोन कैटगरी में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है। बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए आवास ऋण को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत देशभर में उसके 460 से अधिक गृह ऋण प्रसंस्करण केंद्र हैं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारNSE IPO में हिस्सा लेगा SBI, 1% हिस्सेदारी बेचने की है तैयारी