सचिन तेंदुलकर, SRK और माधुरी दीक्षित के निवेश वाली कंपनी ला रही है IPO, सेबी ने दी मंजूरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO News: पर्पल स्टाइल कंपनी का आईपीओ आने जा रहा है
  • इस कंपनी में सचिन तेंदुलकर, माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान का निवेश है
this company will launch IPO soon
सचिन तेंदुलकर और शाहरुख खान के निवेश वाली कंपनी आईपीओ ला रही है।

IPO News: सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित के निवेश वाली कंपनी पर्पल स्टाइल का आईपीओ आने वाला है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार Pernia's Pop-Up Shop की पैरेंट कंपनी 660 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने जा रही है। यह आईपीओ इसी महीने यानी अगस्त के अंत तक आ सकता है। मल्टी लग्जरी ओमनी चैनल प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाली कंपनी ने अपडेटेड RHP मार्केट रेगुलेटर सेबी को जमा कर दिया है। बता दें, कंपनी को सेबी की तरफ से आईपीओ लाने की मंजूरी इसी साल जनवरी में मिल गई थी।

कैसा होगा IPO

कंपनी के DRHP के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ 660 करोड़ रुपये का है। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। ऑफर फार सेल के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचे जा रहे हैं। यानी मौजूदा निवेशकों की तरफ से कोई भी बिक्री नहीं हो रही है। आखिरी बार कंपनी ने 402 करोड़ रुपये 3662 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर जुटाया था।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

इस आईपीओ से इकट्ठा किए पैसों के जरिए कंपनी अपनी सब्सिडियरी पीएसल रिटेल के मौजूदा कर्ज को चुकाएगी। साथ देश भर में बैक एंड ऑफिस के लिए भी इश्यू से जुटाए पैसों का उपयोग होगा। कुछ हिस्सा मार्केटिंग और सेल्स को मजबूत करने के लिए होगा। वहीं, बाकि बचे पैस जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए उपयोग किया जाएगा।

एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड को आईपीओ का बैंकर्स नियुक्त किया गया है।

कंपनी में कौन-कौन है हिस्सेदार

इस समय कंपनी के प्रमोटर अभिषेक अग्रवाल के पास 27.10 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, आकाश भंसाली, मुकुल अग्रवाल ने भी कंपनी में निवेश किया है। सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और उनका परिवार, माधुरी दीक्षित और महेश बाबू की कंपनी में हिस्सेदारी है।

माधुरी दीक्षित इस कंपनी की शुरुआती निवेशकों में से एक हैं। गौरी खान फैमिली ट्रस्ट ने नवंबर 2024 में और सचिन तेंदुलकर ने मार्च 2025 में प्रीफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए निवेश किया था।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?

फाइनेंशियल ईयर 2020 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 45 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2024 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 508 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। यानी 11 गुना इजाफा कंपनी के रेवन्यू में इस दौरान देखने को मिला।

Pernia’s Pop-Up Shop पर 1300 से अधिक डिजाइनर्स और 2 लाख से अधिक प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। कंपनी अपने प्रोडक्ट ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों तरीके से बेचती है। मौजूदा समय में इस कंपनी के पास कुल 14 एक्सपिरियंस सेंटर है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू 588 करोड़ रुपये था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारतेंदुलकर, SRK और माधुरी के निवेश वाली कंपनी ला रही है IPO, सेबी ने दी मंजूरी