रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का शेयर 6% चढ़ा, जनवरी से अबतक 117% का रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक आज 6 प्रतिशत चढ़ गया
  • जनवरी से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 117 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
Rekha Jhunjhunwala का इस कंपनी में भी है हिस्सेदारी

Rekha Jhunjhunwala Stocks: रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी VA Tech Wabag के शेयरों की कीमतों में आज 10 जून को 6 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का दाम आज शुक्रवार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। यह स्टॉक जनवरी 2026 के न्यूनतम स्तर से 117 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है। यानी पिछले कुछ महीनों के दौरान कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है।

बीएसई में आज यह स्टॉक 2140.35 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2246.05 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली है। लेकिन फिर भी स्टॉक 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ कारोबार कर था।

क्या है कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह

VA Tech Wabag को पिछले एक महीने के दौरान कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने 1 जुलाई 2026 को बताया था कि उन्हें ऑस्ट्रिया के वियना में एक बड़ा काम मिला है। जिसकी कीमत 250 करोड़ रुपये से 600 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

19 जून को कंपनी ने बताया था कि उन्हें कुवैत में वर्क ऑर्डर मिला है। कंपनी ने इस काम को 1000 करोड़ रुपये की कैटगरी में डाला है। 25 मई तक डाटा के अनुसार VA Tech Wabag के पास 17200 करोड़ रुपये का काम था। कंपनी के पास नमामी गंगा, अम्रुत, जल जीवन मिशन जैसे भी प्रोजेक्ट्स हैं।

एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही है कंपनी

बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी 17 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी एक शेयर पर 5 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इससे पहले कंपनी 2025 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन ओवर आल कैसा

पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 43 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में यह स्टॉक 63 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 48 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

रेखा झुनझनुवाला के पास कितना हिस्सा?

इस कंपनी में रेखा झुनझनवाला की कल हिस्सेदारी 8.02 प्रतिशत की है। उनके पास कुल 50 लाख शेयर मार्च 2026 के अंततक थे। जून की शेयरहोल्डिंग के सामने आने के बाद पता चलेगा कि हिस्सेदारी में कोई बदला हुआ है या नहीं।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारझुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का शेयर 6% चढ़ा, जनवरी से अबतक 117% का रिटर्न