2 दिन में 100% सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा 61 रुपये, आज IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Raksan Transformers IPO ग्रे मार्केट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है
  • आईपीओ अबतक 100 प्रतिशत से अधिक भरा है
  • इस आईपीओ पर दांव लगाने वाली सोच रहे निवेशकों के पास आज आखिरी दिन है

Raksan Transformers IPO GMP Today
Raksan Transformers IPO पर दांव लगाने का अंतिम दिन है।

Raksan Transformers IPO पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ ग्रे मार्केट में मजबूती के साथ डटा हुआ है। इस आईपीओ का साइज 150.50 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 44.13 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 11 लाख शेयर बेचेंगे। जिसकी कीमत 30.03 करोड़ रुपये है। बता दें, यह आईपीो 10 सितंबर को खुला था। आज 15 सितंबर तक आईपीओ ओपन रहेगा।

क्या है प्राइस बैंड (Raksan Transformers IPO Price band)

इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 273 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 400 शेयरों का एक लॉट बनाया है। किसी भी निवेशक कम से कम 800 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 218400 रुपये का करना पड़ेगा।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 9 सितंबर को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 42.86 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, एंकर निवेशकों को कंपनी की तरफ से जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है।

कितना है इस समय जीएमपी (Raksan Transformers IPO GMP Today)

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 61 रुपये के प्रीमियम पर आज मंगलवार को ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी 22 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर यही स्थिति रही तो आईपीओ शेयर बाजार में 334 रुपये के आस-पास लिस्ट हो सकता है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ के जीएमपी में महज कुछ दिन के अंदर दोगुना का इजाफा हुआ है।

100 प्रतिशत भरा आईपीओ

पहले दो दिन में इस आईपीओ को 1.31 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.35 गुना, क्यूआईबी में 3.87 गुना और एनआईआई में 0.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

क्या करती है कंपनी (Raksan Transformers IPO details)

यह कपंनी ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन करती है। कंपनी अलग-अलग वोल्टेज रेटिंग में यह ट्रांसफॉर्मर बनाती है। मौजूदा समय में इस पास हरियाणा में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। बता दें, 30 जून 2026 तक के डाटा के अनुसार कंपनी में 143 फुल टाइम कर्मचारी थे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार2 दिन में 100% सब्सक्रिप्शन, GMP पहुंचा ₹61, आज IPO पर दांव लगाने का आखिरी मौका