4% रेलवे सेक्टर में काम करने वाली कंपनी का शेयर, मिला 164 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर
मुख्य बातें
- RailTel कारपोरेशन को 164 करोड़ रुपये का नया काम मिला है
- जिसकी खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली

रेलवे स्टॉक RailTel के शेयरों में आज शुक्रवार 21 अगस्त को 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक नए वर्क ऑर्डर के बाद देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि उन्हें 164 करोड़ रुपये का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर के अनुसार कंपनी को वेस्टर्न कोलफील्ड्स में MPLS VPN सेटअप करना है। यह 60 महीने का रेंटल बेसिस पर होगा। इसका टाइम पीरियड सितंबर 2031 में समाप्त होगा।
इससे पहले कंपनी को EPFO की तरफ से 166.80 करोड़ रुपये का काम मिला था। बता दें, इसी महीने की शुरुआत में कंपनी को दीनदयाल पोर्ट पर 63 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर हाथ लगा था।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है? (RailTel Q1 Results)
जून क्वार्टर में रेलटेल कारपोरेशन का नेट प्रॉफिट 66 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर शुद्ध लाभ में कोई अंतर नहीं देखने को मिला है। हालांकि, रेवन्यू के मोर्च पर कंपनी को बढ़त मिली है। मार्च क्वार्टर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 893.20 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 20.10 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 743.80 करोड़ रुपये रहा था।
शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन (RailTel Share performance)
RailTel के शेयर आज बीएसई में 287.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 291.70 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। कंपनी का 52 वीक हाई 413.10 रुपये और 52 वीक लो लेवल 244.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9196 करोड़ रुपये का है।
बीते 3 महीने के दौरान रेलटेल कारपोरेशन के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, 1 साल में स्टॉक 20 प्रतिशत लुढ़क गया है। दो साल में स्टॉक की कीमतों में 39 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, भले ही पिछले दो साल रेलटेल के शेयरहोल्डर्स के लिए कठिन रहा हो। लेकिन लॉन्ग टर्म में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 69 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में स्टॉक में 128 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
डिविडेंड भी देती आ रही है कंपनी (RailTel Dividend)
इसी महीने की 13 तारीख को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2026 में कंपनी ने इससे पहले मार्च के महीने में एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

