इस नवरत्न कंपनी को मिला यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए करोड़ों का ठेका, 2 दिन में शेयर 25% उछला

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

रेलेटेल को हाल ही में 700 करोड़ रुपये से अधिक के ठेके मिले हैं। इनमें यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड से लेकर आरवीएनएल तक ने कांट्रैक्ट दिए है। सभी प्रोजेक्ट अप्रैल 2028 तक पूरे होंगे।

इस नवरत्न कंपनी को मिला यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए करोड़ों का ठेका, 2 दिन में शेयर 25% उछला

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से एक ठेका पाने वाली भारत की नवरत्न पीएसयू कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। गुरुवार को कारोबार के दौरान रेलवे स्टॉक रेलटेल के शेयर 5% चढ़कर 353.90 रुपये के हाई पर पहुंच गए। पिछले दो दिन में यह स्टॉक करीब 25% उछल चुका है।

कंपनी को मिले बड़े ठेके तो शेयर की बढ़ी रफ्तार

रेलटेल को लगातार बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। रेलटेल को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से भी एक वर्क ऑर्डर मिला है। इसके तहत भर्ती परीक्षाओं के दौरान सुरक्षा से जुड़ी सहायक सेवाएं देनी होंगी। इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू करीब 43.96 करोड़ रुपये है।

दूसरी ओर इस नवरत्न कंपनी को माइनर मिनरल्स की मॉनिटरिंग के लिए इंटीग्रेटेड आईटी सॉल्यूशन बनाने और मेंटेन करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ठेका 5 साल के लिए है और इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट से माइनिंग में निगरानी और ट्रैकिंग को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

RVNL से भी मिले 564 करोड़ रुपये से अधिक के दो बड़े प्रोजेक्ट

रेलटेल को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से दो अहम ठेके मिले हैं, जो सुरंगों में कम्युनिकेशन सिस्टम से जुड़े हैं। पहला ठेका 42.7 किमी लंबी सुरंगों (T-1 से T-7) और स्टेशनों के लिए इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सिस्टम लगाना है।

दूसरे पैकेज में 36 किमी क्षेत्र में T-8 से T-11 सुरंगों और 4 स्टेशनों के लिए यही काम करना है। इसमें VHF सिम्प्लेक्स सिस्टम, सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल पॉइंट शामिल हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट 12 अप्रैल 2028 तक पूरे करने हैं।

कोई रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं: रेलटेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ये सभी ठेके रिलेटेड पार्टी वाले नहीं हैं और न ही प्रमोटर ग्रुप का इनमें कोई हित है। तीनों ऑर्डर 13 अप्रैल 2026 को मिले थे।

रेलटेल शेयर प्राइस हिस्ट्री

रेलटेल के शेयर ने पिछले एक महीने में 25.83 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले छह महीने में यह करीब 9 प्रतिशत टूटा भी है। इसका 52 हफ्ते का हाई 478.95 रुपये और लो 245 रुपये है। अगर पिछले 5 साले के रिटर्न की बात करें तो इसने अपने निवेशकों को 195 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह जरूर ले लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।