1 घंटे में 100% भरा IPO, अभी दो और दिन मिलेगा दांव लगाने का मौका, GMP पहुंचा 43 रुपये

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Pranav Constructions IPO: आज 7 सितंबर को आईपीओ दांव लगाने के लिए ओपन हो चुका है
  • पहले दिन ही आईपीओ 4 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका था

Pranav Constructions IPO GMP reached 43 rupee
Pranav Constructions IPO पर दांव लगाने के लिए अभी दो और दिन है।

Pranav Constructions IPO: प्रणव कंस्ट्रक्शन के आईपीओ को खरीदने की लूट मची हुई है। महज एक घंटे में ही आईपीओ 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका था। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ा निवेशकों की तरफ से और बोलियां मिली। दोपहर 3.20 बजे के डाटा के अनुसार इस आईपीओ को 4.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 5.09 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, क्यूआईबी में 0.51 गुना और एनआईआई में 7.84 गुना बोलियां मिल गई थी। बता दें, यह आईपीओ आज यानी 7 सितंबर को खुला है। निवेशको के पास 9 सितंबर यानी बुधवार तक दांव लगाने का मौका रहेगा।

एंकर निवेशकों के लिए प्रणव कंस्ट्रक्शन का आईपीओ 4 सितंबर, शुक्रवार को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 84.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

ग्रे मार्केट से गदगद निवेशक (Pranav Constructions IPO GMP Today)

आईपीओ को खरीदने की होड़ जो मची है उसका एक कारण ग्रे मार्केट भी है। जहां लगातार डिमांड बनी हुई है। इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ 43 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 34 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 44 रुपये रहा है।

कितना है प्राइस बैंड? (Pranav Constructions IPO Price band)

प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट तय किया है। जिसकी वजह से किसी भी निवेशक को कम से कम 14880 रुपये का दांव लगाना ही होगा।

इस आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 2.55 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक 35.43 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। आईपीओ के बाद प्रमोटर्स की कंपनी में हिस्सेदारी 63.35 प्रतिशत से घटकर 48.54 प्रतिशत हो जाएगी। जबकि पब्लिक के पास 36.65 प्रतिशत से हिस्सा बढ़कर 51.46 प्रतिशत हो जाएगा।

क्या करती है प्रणव कंस्ट्रक्शन

यह एक रियल एस्टेट कंपनी है। मौजूदा समय में कंपनी का कारोबार ग्रेटर मुंबई में है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी ने 28 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया था। 20 में कंस्ट्रक्शन जारी है। वहीं, 17 प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। बता दें, इस कंपनी के पास कुल 198 पर्मानेंट कर्मचारी पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति तक थे।

आईपीओ के पैसों का क्या होगा?

कंपनी 145.72 करोड़ रुपये का उपयोग मौजूदा प्रोजेक्ट्स और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर करेगी। इसके अलावा 91.50 करोड़ रुपये से मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाया जाएगा। बाकि पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों में प्रयोग होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1 घंटे में 100% भरा IPO, अभी दो और दिन मिलेगा दांव लगाने का मौका