इस कंपनी को JSW Thermal Energy ने बंगाल में दिया 1008.90 करोड़ रुपये काम, फोकस में शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Power Mech Projects Ltd) कंपनी को जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी से 1008.90 करोड़ रुपये का काम मिला था
  • कंपनी को यह काम पश्चिम बंगाल में करना है
Power Mech Projects Ltd gets work order from JSW Thermal Energy

Stock in news: पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Power Mech Projects Ltd) को एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है। कंपनी ने 20 जून दिन शनिवार को दी जानकारी में बताया था कि उन्हें जेएसडब्ल्यू थर्मल एनर्जी लिमिटेड से 1008.90 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह काम पश्चिम बंगाल में मिला है। इस खबर के सामने आने के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। बता दें, कंपनी को यह काम 36 महीने में पूरा करना है।

जून में ही अडानी ग्रुप ने भी दिया था काम

इससे पहले 3 जून को अडानी इंफ्रास्ट्राक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने महाराष्ट्र में थर्मल पावर प्लांट के लिए 266.26 करोड़ रुपये का काम दिया था। इस वर्क प्रोजेक्ट के अनुसार कंपनी को ऑपरेशंस और मेंटनेंस का काम देखना है। बता दें, अप्रैल के महीनने में Power Mech Projects Ltd को महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कारपोरेशन लिमिटेड की तरफ से 296 करोड़ रुपये का काम मिला था। इस कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार कंपनी को ऑपरेशंस और मेंटनेंस का काम करना है। कंपनी 19.54 किलोमीटर के कॉरीडोर में स्थिति 17 स्टेशन पर 5 साल तक देखभाल करना है।

इस कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर Power Mech Projects Ltd के शेयर बीएसई में 2840.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में स्टॉक ने निवेशकों को 44.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 6.93 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

दो साल में पावर मेक प्रोजेक्ट लिमिटेड के शेयरों में 13.73 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में यह स्टॉक 71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 727 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 साल में स्टॉक 919 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Power Mech Projects Ltd ने 2024 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2025 में कंपनी एक शेयर पर 1.25 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारइस कंपनी को JSW Thermal Energy ने बंगाल में दिया 1008.90 करोड़ रुपये काम