Q2 रिजल्ट से गदगद दिखे निवेशक, इस कंपनी का शेयर आज सोमवार को 8% उछला; एक्सपर्ट्स बुलिश
मुख्य बातें
- Poonawalla Fincorp Share price: कंपनी के शेयरों में 8 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है
- दूसरी तिमाही के मजबूत नतीजों का असर कंपनी के शेयरों में दिख रहा है
- इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं

Poonawalla Fincorp Share price: पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों में आज तेज उछाल देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी दूसरी तिमाही के नतीजों की वजह से दर्ज की गई है। आज यानी 12 अक्टूबर की सुबह स्टॉक 8 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर लिया। सोमवार की सुबह पूनावाला फिनकॉर्प के शेयर 472.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में स्टॉक 483.95 रुपये (9.27 मिनट तक का डाटा) तक पहुंच गया। बता दें, कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।
5 गुना से अधिक बढ़ा नेट प्रॉफिट ( Poonawalla Fincorp Q2 Result)
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 375 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि पिछले साल की तुलना में 5 गुना से अधिक है। वहीं, टैक्स भुगतान करने के बाद कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर 405.20 प्रतिशत बढ़ा है। एक सान पहले इसी दूसरी तिमाही में कंपनी का PAT 74 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर देखें तो प्रॉफिट 21.80 प्रतिशत बढ़ा है। पहली तिमाही में कंपनी को 308 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।
कंपनी का नेट इनटरेस्ट इनकम (फीस और अन्य इनकम) भी सालाना आधार पर 75.60 प्रतिशत बढ़ा है। दूसरे क्वार्टर में यह 1589 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के AUM 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 74008 करोड़ रुपये रहा है।
नए प्रोडक्ट्स जिसमें प्राइस पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, एजुकेशन लोन, कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन, कॉमर्शियल व्हीकल्स लोन और दुकानदारों को दिए जाने वाले लोन का कुल में 28 प्रतिशत हिस्सा है।
कितना है टारगेट प्राइस ( Poonawalla Fincorp target price)
सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म यूबीएस, मोतीलाल ओसवाल और जेएम फाइनेंशियल भी स्टॉक क प्रदर्शन को लेकर बुलिश है। यूबीएस ने 600 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।
मोतीलाल ओसवाल ने भी BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 570 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जेएम फाइनेंशियल ने टारगेट प्राइस को 530 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया है। इस ब्रोकरेज ने भी BUY रेटिंग दी है।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा
पिछले 6 महीने में पूनावाला फिनकॉर्प के शेयरों का दाम 17 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में स्टॉक की कीमतों में 11.11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 185 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

