Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में लगी है आग, पेट्रोल और डीजल के भी रेट आए सामने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज मंगलवार को एक बार फिर से कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है
  • हालांकि, कच्चे तेल का रेट 90 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है

Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ऐलान हो गया है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में आज मंगलवार 8 सितंबर को कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है। कीमतें अब भी 92 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है। जोकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है। अगर कीमतें नीचे नहीं आई तो आने वाले समय में इस असर घरेलू बाजार में देखा जा सकता है। बता दें, आज मंगलवार को घरेलू बाजारों में पेट्रोल और डीजल का रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों का ऐलान किया जाता है।

देश के 5 शहरों में पेट्रोल का रेट 110 रुपये के पार (Petrol Rates Today)

मौजूदा समय में देश के कई ऐसे शहर हैं जहां पेट्रोल का रेट 110 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है। मुंबई 111.21 रुपये प्रति लीटर, बैंगलोर में 110.82 रुपये, हैदराबाद में 116.15 रुपये, पटना में 113.35 रुपये, तिरुअनंतपुरम् में 115.49 रुपये रुपये लीटर रेट है।

नई दिल्ली में 102.12 रुपये, गुरुग्राम में 102.97 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये, चंडीगढ़ में 101.54 रुपये में पेट्रोल आज बिक रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में डीजल का क्या है रेट (Diesel Price Today)

दिल्ली - 95.20 रुपये

मुंबई - 97.83 रुपये

गुरग्राम - 95.64 रुपये

बैंगलोर - 98.77 रुपये

भुवनेश्वर - 100.68 रुपये

चंडीगढ़ - 89.47 रुपये

हैदराबाद - 104.23 रुपये

पटना - 99.36 रुपये

तिरुअनंतपुरम् - 104.40 रुपये

मई में आखिरी बार बढ़ा पेट्रोल और डीजल का दाम (Petrol Diesel Price hike)

2022 के बाद मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। जिसके बाद औसतन कीमत में 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, उसके बाद से ही दाम स्थिर बने हुए हैं।

क्या फिर बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का रेट

मौजूदा हालात को देखते हुए अगर कोई बढ़ोतरी होती है तो आश्चर्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान या संकेत सामने नहीं आया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग ने संभावनाओं को बल दिया है। बता दें, युद्ध से पहले कच्चे तेल का रेट 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। जोकि फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारकच्चे तेल की कीमतों में लगी है आग, पेट्रोल और डीजल के भी रेट आए सामने