Penny Stock ने निवेशकों को दिया 1 साल में 295% का रिटर्न, कीमत 3 रुपये से कम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Penny Stocks: आरजीएफ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (RGF Capital markets limited) के शेयरों की कीमतों में पिछले एक साल के दौरान 295 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली
  • इस कंपनी के शेयरों की कीमत 2 रुपय से कम की है
Penny Stock

Penny Stocks: पेनी स्टॉक्स आरजीएफ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड (RGF Capital markets limited) उन कंपनियों में से एक है जिन्होंने निवेशकों को अच्छा रिटर्न पिछले एक साल में दिया है। कंपनी के शेयरों का भाव 3 रुपये से भी कम का है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो मार्च क्वार्टर में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी यहां 24.98 प्रतिशत थी। और पब्लिक की हिस्सेदारी 75.02 प्रतिशत थी। पिछली तीन तिमाही से कंपनी के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें, शुक्रवार कों शेयरों में अपर सर्किट लगा था। इस उछाल के बाद स्टॉक 2.37 रुपये के स्तर पर था।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन शानदार

बीते दो हफ्ते में कंपनी के शेयरों का दाम 26 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 महीने से इस स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 79 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 6 महीने में स्टॉक के दाम में 144 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 1 साल में आरजीएफ कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड का शेयर 295 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 2.37 रुपये और 52 वीक लो लेवल 0.45 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 35 करोड़ रुपये का है।

दो साल में इस पेनी स्टॉक का दाम 224 प्रतिशत और तीन साल में 211 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 127 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, स्टॉक में आखिरी बार ब्लॉक डील 4 मई 2026 को हुई थी। Trendlyne के डाटा के अनुसार तब 1.17 रुपये पर शेयरों की खरीद बिक्री हुई थी।

क्या करती है कंपनी

यह एक नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। यह कंपनी कोलकाता की है। कंपनी की शुरुआत 1983 में हुई थी। कंपनी का मुख्य काम फंड्स को लॉन्ग और शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करना है। इसके अलावा अनसिक्योर्ड लोन और कई कॉरपोरेट के क्लाइंट्स के लिए एडवांस भी प्रदान करती है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।