Paytm के शेयरों में 3 महीने में 41% की तेजी, आज क्यों 2% लुढ़का दाम, आई है कोई बड़ी खबर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पेटीएम के शेयरों की कीमतों में आज मंगलवार को 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है
  • रिपोर्ट के अनुसार विजय शेखर शर्मा से जुड़ी कंपनी ने ब्लॉक डील के जरिए पेटीएम शेयरों को बेचा है
paytm share price falls
पेटीएम के शेयरों में आज 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

Paytm Block deal: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में आज करीब 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कुछ सालों में निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी के शेयरों में अचानक यह गिरावट देखने को मिली है। पेटीएम की पैटेंट कंपनी के प्रमोटर विजय शेखर शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

क्या है खबर

रिपोर्ट के अनुसार विजय शेखर शर्मा की कंपनी Resillient Asset Management की तरफ से पेटीएम के 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची जा रही है। यह प्रक्रिया ब्लॉक डील के जरिए होगी। रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट एक थोक सौदे के जरिए वन97 कम्युनिकेशंस में 4.98 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। हालांकि, इस प्रक्रिया पर अधिकारिक जानकारी बाहर नहीं आई है। बता दें, जून तिमाही के अंततक पेटीएम में विजय शेखर शर्मा की कंपनी की हिस्सेदारी 10.20 प्रतिशत थी। वहीं, विजय शेखर शर्मा के पास 9.03 प्रतिशत हिस्सा था।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस सौदे से मिलने वाली राशि को चीन स्थित अलीबाबा समूह की कंपनी एंटफिन द्वारा विक्रेता रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट के साथ अपने मौजूदा वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय ऋणपत्र (ओसीडी) समझौते के तहत रखा जाएगा। इस बिक्री से प्राप्त राशि एंटफिन को जाएगी। बता दें, विजय शेखर शर्मा को इससे कोई फायदा नहीं होगा।

इससे पहले वन97 कम्युनिकेशंस एक ब्लॉक डील देख चुका है। तब 1.49 करोड़ शेयरों को बेचा गया था। जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 2.3 प्रतिशत के बराबर है।

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार Saif Partners, Saif II Mauritius और Elevation Capital V Ltd की तरफ से भी शेयरों की बिक्री संभव है। ये कंपनियां मिलकर पेटीएम 2002 करोड़ रुपये के शेयर बेच सकते हैं।

शेयर बाजार में अच्छा रहा है पेटीएम का समय

पेटीएम के शेयर आज बीएसई में 1573 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 1597.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। पिछले 3 महीने में पेटीएम के शेयरों का दाम 41 प्रतिशत चढ़ा है। 2025 में स्टॉक 20.80 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, दो साल में पेटीएम के शेयरों का भाव 176 प्रतिशत और तीन साल में 81 प्रतिशत दाम बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारPaytm के शेयरों में 3 महीने में 41% की तेजी, आज क्यों 2% लुढ़का दाम