Paytm के बोनस शेयर पर बड़ा अपडेट, 1 महीने में 23% उछला है स्टॉक, निवेशक गदगद
मुख्य बातें
- Paytm Bonus issue: पेटीएम की तरफ से आज निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान हो सकता है
- 1 महीने में स्टॉक की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है

Paytm Bonus issue: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की तरफ से बोनस शेयर का ऐलान आज किया जा सकता है। कंपनी की बोर्ड मीटिंग आज सोमवार को है। आज की मीटिंग के दो एजेंडा हैं। बोर्ड पहली तिमाही के रिजल्ट को अप्रूव करेगा। दूसरा बोनस शेयर पर फैसला किया जाएगा। अगर Paytm की पैरेंट कंपनी बोनस शेयर देने पर सहमत हुई तो पहली बार स्टॉक एक्स-बोनस ट्रेड करेगा।
आज सोमवार को वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों में गिरावट और तेजी का उठा-पटक जारी है। कंपनी के शेयर बीएसई में 1355 रुपये के लेवल पर खुले थे। लेकिन कुछ देर के बाद स्टॉक 1335.10 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर चला गया। कंपनी के शेयरों का इंट्रा-डे हाई 1357.10 रुपये है।
कंपनी के शेयरों में तेजी (Paytm Share Price)
बीते एक महीने में पेटीएम की इस पैरेंट कंपनी के शेयरों का दाम 23 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल में वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों का दाम 34 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 4.88 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 1407 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 947.10 रुपये का है। पेटीएम का मार्केट कैप 86191 करोड़ रुपये का है।
दो साल में पेटीएम के शेयरों का दाम 193 प्रतिशत और तीन साल में 58 प्रतिशत बढ़ा है।
म्यूचुअल फंड्स लगातार खरीद रहे हैं शेयर
जहां एक तरफ वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में रिटेल निवेशक अपनी हिस्सेदारी घटा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड्स अपनी हिस्सेदारी बढ़ रही है। जून के अंततक म्यूचुअल फंड्स की कुल हिस्सेदारी 17.94 प्रतिशत हो गई थी। विजय शंकर शर्मा के पास भी कंपनी का 9 प्रतिशत हिस्सा है। उन्हें भी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के तौर पर चिन्हित किया गया है।
2021 में आया था आईपीओ
Paytm का आईपीओ 2021 में आया था। तब कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 2150 रुपये था। तब से अबतक कंपनी के शेयर फिर से उस स्तर पर नहीं पहुंच पाए हैं। बता दें, पेटीएम के लिए पिछला वित्त वर्ष अच्छा रहा था। पहली बार कंपनी पूरे फाइनेंशियल ईयर में प्रॉफिट बनाने में सफल रही है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


