3 महीने में डिफेंस कंपनी ने किया पैसा डबल, 105% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Multibagger Stocks: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के शेयरों में आज मंगलवार को 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं
Paras Defence and Space Technologies
Paras Defence and Space Technologies ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है।

Multibagger Stocks: एक तरफ शेयर बाजारों में आज गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी (Paras Defence and Space Technologies) के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज मंगलवार को इस डिफेंस कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत चढ़ गया। अपर सर्किट लगने के बाद पारस डिफेंस कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 1527.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह डिफेंस स्टॉक का 52 वीक हाई स्तर है। बता दें, कंपनी का 52 वीक लो लेवल 580 रुपये है। पारस डिफेंस का मार्केट कैप 12310.92 करोड़ रुपये का है।

पिछले एक महीने में इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतो में 30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज इस डिफेंस कंपनी के सेयरों को खरीदने की होड़ सी दिथी। बीएसई और एनएसई में मिलाकर 5.55 मिलियन शेयरों की खरीद और बिक्री आज मंगलवार को हुई है।

सेमीकंडक्टर सेक्टर में कंपनी की बड़ी डील

22 जुलाई को पारस डिफेंस ने मध्य प्रदेश की सरकार के साथ बड़ा समझौता किया था। एमओयू के अनुसार एमपी सरकार के साथ मिलकर कंपनी एक आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर एंड टेस्ट फैसिलिटी सेंटर बनाएगी। इस प्रोजेक्ट में कुल 6200 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन शानदार

पारस डिफेंस के पोजीशनल निवेशकों के लिए पिछले कुछ महीने सपनों जैसे रहे हैं। महज 3 महीने में यह स्टॉक निवेशकों को 105 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में स्टॉक की कीमतों में 126 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, दो साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक के दाम 153 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

पारस डिफेंस के शेयरों का दाम 3 साल में 364 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 19 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी अधिक है।

डिविडेंड देने जा रही है डिफेंस कंपनी (Paras Defence dividend stock)

2025 में पारस डिफेंस के शेयरों का बंटवारा हो चुका है। तब कंपनी के शेयरों को 2 हिस्सों में बांटा गया था। जिसके बाद शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो गई थी। कंपनी ने 2025 में एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड भी दिया था। बता दें, आने वाली 26 तारीख को पारस डिफेंस के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रे़ड करेंगे। कंपनी एक शेयर पर योग्य निवेशकों को 1 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार3 महीने में डिफेंस कंपनी ने किया पैसा डबल, 105% का रिटर्न, आज 52 वीक हाई पर दाम