NSE IPO का लगातार नीचे आ रहा, ग्रे मार्केट में खलबली! आज दांव लगाने का दूसरा दिन
मुख्य बातें
- NSE IPO पर दांव लगाने का आज दूसरा दिन है
- पहले दिन आईपीओ को 0.43 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था
- ग्रे मार्केट में आईपीओ की स्थिति अच्छी नहीं है

NSE IPO GMP Today: एनएसई आईपीओ के ओपनिंग का आज दूसरा दिन है। पहले दिन आईपीओ को 43 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। जोकि मिला-जुला रिस्पॉन्स कहा जा सकता है। अगर आप भी इस आईपीओ पर दांव लगाने जा रहे हैं तो ग्रे मार्केट की स्थिति जरूर चेक कर लें। आईपीओ के जीएमपी में तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
कितना है मौजूदा जीएमपी? (NSE IPO Details)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार एनएसई का आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 142 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 8 प्रतिशत के करीब के लिस्टिंग गेन के संकेत दे रहा है। पिछले कुछ दिनों में जीएमपी में तेज गिरावट देखने को मिली है। 14 सितंबर को आईपीओ ग्रे मार्केट में 200 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, प्राइस बैंड के ऐलान से पहले एक समय ऐसा भी था जब इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में काफी हलचल थी। तब एनएसई आईपीओ का जीएमपी 300 रुपये के करीब था।
पहले दिन मिला-जुला रिस्पॉन्स
इस आईपीओ को पहले दिन 0.43 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को सबसे अधिक 0.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्यूआईबी में 0.19 गुना और एनआईआई में 0.72 गुना सब्सक्रिप्शन आईपीओ को मिला था।
कब तक ओपन रहेगा एनएसई का आईपीओ (NSE IPO dates)
यह आईपीओ 17 सितंबर को खुला था। आईपीओ 21 सितंबर तक खुला रहेगा। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। आईपीओ का लॉट साइज 8 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना ही होगा। बता दें, एनएसई ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 170 रुपये की छूट दी है।
24 सितंबर को लिस्टिंग प्रस्तावित
एनएसई के आईपीओ का साइज 22561.57 करोड़ रुपये का है। आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। आईपीओ के जरिए कंपनी 12.64 करोड़ शेयर जारी करेगी। बता दें, निवेशकों की तरफ से हो रही बिक्री की वजह से आईपीओ से इकट्ठा किया पैसा कंपनी के उपयोग में नहीं आएगा। यह पैसा इन्वेस्टर्स को मिलेगा। बता दें, एनएसई के आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई में 24 सितंबर को प्रस्तावित है।
आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कॉरपोरेशन लिमिटेड को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। और MUFG Intime India Pvt Ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 16 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

