नवरत्न डिफेंस कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे हैं एक्सपर्ट, 10 साल में 995% का रिटर्न
मुख्य बातें
- BEL Share Price: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं
- ब्रोकरेज हाउस सिटी ने BUY टैग दिया है
- आज बुधवार को शेयरों में गिरावट है

BEL Share Price: घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के विपरीत भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, स्टॉक इस डिफेंस कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से BUY रेटिंग दी गई है।
कितना टारगेट प्राइस किया गया है सेट (BEL target price)
ब्रोकरेज हाउस सिटी ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने 515 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। जोकि मौजूदा कीमत से लगभग 100 रुपये अधिक है।
नवरत्न डीफेंस कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है? (BEL Q4 Results)
जनवरी से मार्च 2026 के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 2226 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 4.7 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहल इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2127 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 10224.40 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधार पर 11.70 प्रतिशत अधिक है। एक वर्ष पहले मार्च क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 9149.50 करोड़ रुपये रहा था।
पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो नवरत्न डिफेंस कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 27479.63 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर 16.15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 23658.01 करोड़ रुपये रहा था।
शेयरों में आज गिरावट (BEL Share Performance)
बीएसई में आज बुधवार को नवरत्न डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। यह स्टॉक 421 रुपये के स्तर पर ओपन होने के बाद दिन में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 415.35 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर पहुंच गया।
लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने दिया मोटा रिटर्न
बीते तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 0.17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 3.84 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 0.75 प्रतिशत लुढ़क गया। भले ही बीईएल के लिए पिछला एक साल कठिन रहा हो। लेकिन इसके बाद भी दो साल में स्टॉक का दाम 34 प्रतिशत और तीन साल में 246 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 629 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 10 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 995 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


