MF ने गोल्ड फंड्स में SIP और एक मुश्त निवेश पर लगाई रोक, फैसले की वजह से ज्वेलरी स्टॉक चमके; एक का शेयर 18% उछला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आज का दिन ज्वेलरी का कारोबार करने वाली लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रही है
  • एक कंपनी का शेयर 18 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा
  • म्यूचुअल फंड्स ने गोल्ड फंड्स में नए एसआईपी या एक मुश्त निवेश पर रोक लगा दी है

Gold Jewellary stocks check
कुछ कंपनियों के शेयर नए 52 वीक हाई पर पहुंच गए।

आज शुक्रवार के दिन ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। इसके पीछे की वजह गोल्ड फंड्स को लेकर लिया गया एक फैसला है। म्यूचुअल फंड्स ने गोल्ड फंड्स में नए निवेश करने से रोक लगा दी है। आज यानी शुक्रवार से नया SIP या फिर एक मुश्त निवेश नहीं किया जा सकता है। वहीं, मौजूदा एसआईपी जैसे चल रही है वैसे चलती रहेगी। सेबी के सर्कुलर के बाद यह फैसला म्यूचुअल फंड्स ने लिया है। बता दें, इसी का असर आज शुक्रवार को ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में देखने को मिल रहा है।

56 वीक हाई पर शांति गोल्ड इंटरनेशनल

आज शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में कंपनी का शेयर 392.55 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 424.90 रुपये का 52 वीक हाई पर पहुंच गया। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 154.85 रुपये है। इस साल अबतक इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 120 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

स्काई गोल्ड के शेयर भी 52 वीक हाई पर

Sky Gold and Diamonds के शेयर बीएसई में आज शुक्रवार को 1008.45 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 1073.85 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक का 52 वीक हाई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 223 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

18 प्रतिशत का उछला यह स्टॉक

बीएसई में PC Jeweller के शेयरों की कीमतों में आज 18 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। स्टॉक का दाम बीएसई में 17.13 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए। इस स्टॉक का 52 वीक लो लेवल 7.45 रुपये है। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 68 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में स्टॉक दाम 31 प्रतिशत बढ़ा है।

क्यों लेना पड़ा म्यूचुअल फंड्स को यह फैसला?

इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण तो नहीं बताया गया है। लेकिन इसकी वजह रुपये को माना जा रहा है। सरकार की तरफ से रुपये की घटती कीमत को रोकने के लिए प्रयास हो रहा है। यह भी उन्हीं में से एक है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचारMF ने गोल्ड फंड्स में SIP और एक मुश्त निवेश पर लगाई रोक, ज्वेलरी स्टॉक चमके