1954% का रिटर्न, 1 पर 1 शेयर बोनस, आज क्यों 4% चढ़ा स्टॉक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Transformers & Rectifiers के शेयरों में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी को नया वर्क ऑर्डर मिला है
Stock Market News: पेनी स्टॉक ने निवेशकों को 5 साल में किया मालामाल, कभी 2 रुपये कम था शेयरों का भाव
Stock Market News: पेनी स्टॉक ने निवेशकों को 5 साल में किया मालामाल, कभी 2 रुपये कम था शेयरों का भाव

Multibagger Stocks: Transformers & Rectifiers के शेयरों में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी को नया काम मिला है। जिसकी कुल वैल्यू 500 करोड़ रुपये तक है। इस वर्क ऑर्डर की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।

मिल चुके हैं दो बड़े वर्क ऑर्डर

इस कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि आंध्र प्रदेश से उन्हें 100 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये तक का काम मिला है। यह काम कंपनी को ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ आंध्र प्रदेश से मिला है। बता दें, इस वर्क ऑर्डर में कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग और उससे जुड़ा वर्क पूरा करना है। कंपनी को 13 महीने का समय है इस काम को पूरा करने के लिए।

इससे पहले कंपनी को पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया से काम मिला था। यह काम अल्ट्रा मेगा कैटगरी का था। यानी इसकी कुल वैल्यू 1000 करोड़ रुपये से अधिक की थी। जिसमें जीएसटी भी शामिल था। Transformers & Rectifiers को यह काम 30 महीने में पूरा करना था।

मल्टीबैगर रिटर्न देने वाला स्टॉक

आज बीएसई में कंपनी के शेयर 292.70 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 305.65 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मल्टीबैगर स्टॉक पिछले एक साल से जूझ रहा है। जिसकी वजह से 1 साल में कंपनी के शेयरों का दाम 40 प्रतिशत गिरा है। वहीं, दो साल में स्टॉक 11 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। इस गिरावट के बाद भी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 466 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 5 साल में स्टॉक 1949 प्रतिशत और 10 साल में 1961 प्रतिशत बढ़ा है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

2025 में कंपनी के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। 2025 में ही कंपनी आखिरी बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को कंपनी की तरफ से 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। इससे पहले 2024 में भी कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी ने 2013 में भी निवेशकों को बोनस दिया था। तब 9 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर दिया गया था।

2017 में कंपनी ने अपने शेयरों का बंटवारा किया गया था। तब कंपनी ने एक शेयर को 10 हिस्सों में बांट दिया था। जिसके बाद फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर मार्केट समाचार1954% का रिटर्न, 1 पर 1 शेयर बोनस, आज क्यों 4% चढ़ा स्टॉक